{"_id":"624ab72fed18c062886228c6","slug":"mika-di-voti-mika-singh-angry-on-reporter-for-asking-question-related-rakhi-sawant","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mika Di Voti: राखी सावंत से जुड़ा सवाल सुनकर फूटा मीका सिंह का गुस्सा, रिपोर्टर के साथ की बदसलूकी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mika Di Voti: राखी सावंत से जुड़ा सवाल सुनकर फूटा मीका सिंह का गुस्सा, रिपोर्टर के साथ की बदसलूकी
Mon, 04 Apr 2022 03:18 PM IST
कविता गोसाईंवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 04 Apr 2022 03:18 PM IST
सार
मीका सिंह ने अपने स्वयंवर 'मीका दी वोटी' के लिए रखी गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक रिपोर्टर के साथ बदसलूकी की। दावा है कि उन्होंने रिपोर्टर को खूब खरी-खोटी सुनाई है।
विज्ञापन
mika singh, rakhi sawant
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पॉपुलर सिंगर मीका सिंह शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मीका सिंह जल्द ही अपना स्वयंवर रचाने जा रहे हैं, जिसमें वह अपने लिए दुल्हन तलाश करेंगे। मीका अपने स्वयंवर के चलते काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। वह अपने इस शो का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में, मीका सिंह दिल्ली में अपने शो का प्रमोशन करने पहुंचे। यहां पर मीका सिंह ने एक रिपोर्टर के साथ बदसलूकी करके विवादों को जन्म दे दिया है।
विज्ञापन
दरअसल, मीका ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। यहां पर तमाम पत्रकार उनसे 'मीका दी वोटी' शो के बारे में सवाल कर रहे थे। इसी बीच एक रिपोर्टर ने मीका सिंह से राखी सावंत से जुड़ा सवाल कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिपोर्टर ने सवाल किया कि क्या राखी सावंत भी उनके शो में हिस्सा ले सकती हैं? मीका सिंह ने रिपोर्टर के इस सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भड़के मीका सिंह
दावा किया जा रहा है कि मीका सिंह ने बेशक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिपोर्टर के सवाल का कोई जवाब नहीं दिया था लेकिन कॉन्फ्रेंस खत्म होने के बाद सिंगर ने रिपोर्टर और उनकी पूरी टीम को एक कमरे में बुलाया था। इसके बाद मीका सिंह ने रिपोर्टर और उनकी टीम के साथ बदसलूकी की। उन्हें खूब गालियां दीं। इतना ही नहीं, दावा किया जा रहा है कि रिपोर्टर का सवाल सुनने के बाद मीका इतना ज्यादा भड़क गए थे कि उन्होंने किसी भी रिपोर्टर को इंटरव्यू देने से मना कर दिया था। साथ ही उन्होंने कहा कि राखी सावंत के साथ उनकी तुलना नहीं की जा सकती। हालांकि, बाद में मीका सिंह को शांत करवाया गया।
विज्ञापन
राखी सावंत और मीका सिंह का विवाद
साल 2006 में मीका सिंह और राखी सावंत के बीच किस कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी। राखी सावंत ने मीका सिंह पर जबरदस्ती किस करने का आरोप लगाया था। इस पूरे मामले की वजह से मीका सिंह कानूनी पचड़े में भी फंस गए थे।