फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Metro In Dino Actor Aditya Rao Kapoor And Sara Ali Khan With Fatima Sana Shaikh photo Click By Paparazzi

Sara Ali Khan: सारा अली खान-आदित्य रॉय कपूर के इस बिहेवियर पर नाराज हुए यूजर्स, नेपाेटिज्म को लेकर छिड़ गई बहस

Sun, 22 Jun 2025 10:59 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 22 Jun 2025 10:59 PM IST
सार

बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बहस कभी खत्म नहीं होती है। हाल ही में सारा अली खान, आदित्य राय कपूर के साथ फातिमा सना शेख को यूजर्स ने देखा तो नेपोटिज्म को लेकर बहस फिर शुरू कर दी। इसकी वजह सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर ने यूजर्स को दी है। जानिए, क्या है ये पूरा मामला।

विज्ञापन
Metro In Dino Actor Aditya Rao Kapoor And Sara Ali Khan With Fatima Sana Shaikh photo Click By Paparazzi
सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर और फातिमा सना शेख - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

जल्द ही फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ रिलीज होगी। इस फिल्म में आदित्य राय कपूर, सारा अली खान और फातिमा सना शेख के अलावा कई एक्टर्स मौजूद हैं। हाल ही में ये तीनों एक्टर्स फिल्म का प्रमोशन करते दिखे। इस प्रमोशन पर सारा और आदित्य का बिहेवियर देखकर यूजर्स नाराज नजर आए। 

विज्ञापन

फातिमा को अलग-थलग महसूस करवाया 
हाल ही में सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर और फातिमा सना शेख को पैपराजी ने मुंबई में फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ का प्रमोशन करते देखा। जब पैपराजी फोटो लेने लगे तो सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर ने साथ में पोज दिए, मगर फातिमा को अपने पास नहीं बुलाया, वह दूरी खड़ी दोनों को देखती रहीं। फातिमा के चेहरे पर एक झिझक साफ नजर आ रही थी। इस बात पर सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान गया। सारा, आदित्य और फातिमा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है। 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स को आया गुस्सा-नेपाेटिज्म को कोसा 
जब यूजर्स ने देखा कि सारा अली खान और आदित्य, फातिमा को इग्नोर रहे हैं। तो नेपोटिज्म और आउटसाइडर वाली बात पर यूजर्स ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया। एक यूजर लिखता है, ‘यह वीडियो उदाहरण है आउटसाइडर और नेपो किड्स का।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मैडम को कितना बुरा लग रहा होगा।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘फर्क देखिए, नेपो किड और आउटसाइडर’ के बीच का।’ ऐसे ही कई कमेंट्स यूजर्स ने किए। इस वीडियो के आखिरी में नजर आता है कि सारा अली खान फातिमा को गले लगा रही हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Video Viral: मूवी नाइट पर साथ दिखे इब्राहिम और पलक तिवारी, भाई को चिढ़ातीं दिखीं सारा अली खान


क्या है मेट्रो इन दिनों की कहानी 
फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ को अनुराग बासु ने निर्देशित किया है। फिल्म में शहरी जिंदगी में पनपती कुछ प्रेम कहानियां हैं। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, फातिमा सना शेख के अलावा अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल जैसे सितारे भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed