फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   MeToo saif ali khan says People who have sexually harassed women should pay for it

साजिद खान का बचाव करने के बाद अब सैफ बोले, महिलाओं का उत्पीड़न करने वालों को सजा मिलनी चाहिए

Sun, 14 Oct 2018 01:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 14 Oct 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
MeToo saif ali khan says People who have sexually harassed women should pay for it
saif ali khan
तनुश्री दत्ता द्वारा नाना पाटेकर पर लगाए यौन शोषण के आरोप के बाद कई लोग तनुश्री के समर्थन में आ खड़े हुए हैं। मीटू मामले में कई स्टार्स ने अपनी राय जाहिर की है। सैफ ने कहा ‘मुझे लगता है कि कई महिलाओं के साथ काफी बुरी घटनाएं घटित हुई हैं और वो काफी बहादुर हैं जो कि सामने आकर आरोपियों का नाम सबके सामने ला रही हैं।
विज्ञापन


सैफ ने आगे कहा- मैं उम्मीद करता हूं कि अब से लोगों के व्यवहार में काफी बदलाव आएगा। हमें बहुत सतर्क रहने की जरूरत है और सब कुछ जानने के बाद हमें सही कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन


सैफ ने अपने साथ हुए हैरेसमेंट का भी जिक्र किया। सैफ ने बताया मैं अपने करियर में कई बार हैरेस हुआ हूं। हालांकि सेक्शुअली नहीं लेकिन फिर 25 साल पहले की बात से आज भी मुझे गुस्सा आता है। ज्यादातर लोग दूसरे के दर्द को नहीं समझ पाते। मैं उस बारे में बात नहीं करना चाहता क्योंकि मैं इस समय ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं हूं लेकिन जब भी मैं सोचता हूं कि मेरे साथ क्या हुआ था मुझे आज भी गुस्सा आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैफ ने आगे कहा- अगर किसी ने गलती की है तो उसे सजा जरूर मिलनी चाहए। इतना ही नहीं सैफ अली खान ने उन लड़कियों की हिम्मत की तारीफ भी की जो अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रही हैं।


बता दें अब तक नाना पाटेकर, विकास बहल, कैलाश खेर और सुभाष घई जैसे कई दिग्गज लोगों पर इस मीटू कैम्पेन के तहत यौन उत्पीड़न के आरोप लग चुके हैं। इन सब में एक नाम साजिद खान का है. उनपर भी मंदाना करीमी समेत कई लड़कियों ने सैक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed