Merry Christmas: 'वर्ष 2024 की शानदार शुरुआत', कैटरीना-विजय सेतुपति की 'मेरी क्रिसमस' देख बोले दर्शक
फिल्म देख रहे दर्शकों का कहना है कि सस्पेंस फिल्म 'मेरी क्रिसमस' का सबसे अच्छा हिस्सा है। फिल्म अच्छी है, लेकिन श्रीराम राघवन की पिछली फिल्म 'अंधाधुन' के मुकाबले 'मेरी क्रिसमस' थोड़ी कमजोर है।
विस्तार
श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'मेरी क्रिसमस' रिलीज हो गई है। इस फिल्म में कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति लीड रोल में नजर आए हैं। पर्दे पर ये जोड़ी पहली बार साथ नजर आई है। समीक्षकों से फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही हैं। वहीं, फिल्म देखकर लौट रहे दर्शक भी बेहद खुश हैं। कुछ दर्शक 'मेरी क्रिसमस' को वर्ष की शानदार शुरुआत बता रहे हैं।
लाजवाब लगी कैटरीना-विजय की जोड़ी
कैटरीना कैफ, विजय सेतुपति, विनय पाठक, प्रतिमा कन्नन और टीनू आनंद जैसे सितारों से सजी 'मेरी क्रिसमस' देख कर लौटे दर्शक फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे। निर्देशन की कसावट की तारीफ के साथ-साथ लोगों को कैटरीना का अभिनय भी खूब पसंद आ रहा है। दर्शकों को कैटरीना और विजय सेतुपति की नई-नवेली ऑनस्क्रीन जोड़ी काफी अच्छी लग रही है।
फिल्म में ये चीज नहीं आई दर्शकों को पसंद
एक दर्शक ने कहा, 'कैटरीना और विजय की केमिस्ट्री अच्छी है। आखिर तक सस्पेंस बरकरार रहा है फिल्म में'। एक अन्य यूजर ने कहा, 'कहानी शानदार, निर्देशन भी शानदार, और कैटरीना-विजय की जोड़ी भी खूब जमी है। इस फिल्म को चार स्टार दिए जा सकते हैं'। एक अन्य यूजर ने फिल्म के बिल्डअप को थोड़ा कमजोर बताया।
मंच पर नजर आए शाहरुख के संस्कार, चंद्रयान-3 के वैज्ञानिक के प्रति इस अंदाज में जताया सम्मान
सस्पेंस को बताया शानदार
सस्पेंस फिल्म का सबसे अच्छा हिस्सा है। फिल्म अच्छी है, लेकिन श्रीराम राघवन की पिछली फिल्म 'अंधाधुन' के मुकाबले 'मेरी क्रिसमस' थोड़ी कमजोर है। लेकिन, इससे अलग फिल्म अच्छी है। कहा जा सकता है कि ये 2024 की शानदार शुरुआत है'। कुछ दर्शकों का कहना है कि श्रीराम राघवन की फिल्म से कुछ ज्यादा उम्मीद रहती है। इसलिए ग्रिपिंग थोड़ी और होनी चाहिए थी। एक दर्शक ने कहा, 'कैटरीना की एक्टिंग लाजवाब है। विजय सेतुपति ने हमेशा की तरह कमाल किया है। ये मसाला फिल्म है, जो दर्शकों को पसंद आएगी। फिल्म की एंडिंग काफी अच्छी है'।
नेटफ्लिक्स से हटाई गई 'अन्नपूर्णानी' इस ओटीटी पर उपलब्ध, जानें कहां देख सकते हैं नयनतारा की फिल्म