फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Annapoorani available on Simply South ott platform as removed from Netflix FIR on Nayanthara after controversy

Annapoorani: नेटफ्लिक्स से हटाई गई 'अन्नपूर्णानी' इस ओटीटी पर उपलब्ध, जानें कहां देख सकते हैं नयनतारा की फिल्म

Fri, 12 Jan 2024 03:01 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 12 Jan 2024 03:01 PM IST
सार

नयनतारा की फिल्म 'अन्नपूर्णानी' भारी विवाद के बाद नेटफ्लिक्स से हटा दी गई है, लेकिन अभी भी यह फिल्म एक अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
Annapoorani available on Simply South ott platform as removed from Netflix FIR on Nayanthara after controversy
अन्नपूर्णानी - फोटो : Social media

विस्तार

साउथ अभिनेत्री नयनतारा की फिल्म 'अन्नपूर्णानी' को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है, जिसे लेकर कई केस भी दर्ज हो चुके हैं। गुरुवार को फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। लोगों ने नेटफ्लिक्स कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया, जिसके बाद निर्माताओं ने बयान जारी करते हुए यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से हटा दी। हालांकि, अब भी फिल्म एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

विज्ञापन


कहां देख सकते हैं फिल्म
नेटफ्लिक्स ने लेडी सुपरस्टार नयनतारा की 75वीं फिल्म 'अन्नपूर्णानी' को हटा दिया, क्योंकि विश्व हिंदू परिषद ने फिल्म के पीछे की टीम को चेतावनी दी थी। फिल्म अभी भी सिंपली साउथ पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है, जो एक स्ट्रीमिंग सेवा है। यह अमेरिका में लोगों के लिए उपलब्ध है, जिनके पास सब्सक्रिप्शन है, वे इसे केवल तमिल में ही देख सकते हैं।
विज्ञापन

अनुपम खेर ने पूरी की 'छोटा भीम' की शूटिंग, सेट से तस्वीरें साझा करते हुए लिखा दिल छूने वाला नोट
विज्ञापन
विज्ञापन


नयनतारा पर भी केस दर्ज
इन विवादों के बीच 'अन्नपूर्णानी' की अभिनेत्री नयनतारा समेत अन्य सात लोगों को आज महाराष्ट्र के ठाणे जिले में केस दर्ज किया गया है। मीरा-भायंदर निवासी 48 वर्षीय शिकायतकर्ता ने नया नगर पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कहा कि फिल्म लव जिहाद को भी बढ़ावा देती है। नया नगर पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को अभिनेता और फिल्म के निर्माता सहित आठ लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153-ए, 295-ए, 34, 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया था। दरअसल, फिल्म में भगवान राम को मांसाहारी बताया गया है, जिस पर जमकर बवाल मचा हुआ है।
'हनुमान' की रिलीज के बाद बुरी तरह ट्रोल हुए 'आदिपुरुष' के निर्देशक, यूजर्स ने जताया ओम राउत पर गुस्सा

नेटफ्लिक्स से हटाई गई फिल्म
जी स्टूडियोज 'अन्नपूर्णानी' के निर्माताओं में से एक है। भारी हंगामे के बाद जी स्टूडियोज ने एक बयान जारी किया था, जिसमें वादा किया गया कि दृश्य को संपादित किया जाएगा और जब तक आवश्यक बदलाव नहीं किए जाते, तब तक फिल्म को नेटफ्लिक्स से हटा दिया जाएगा। बयान में कहा गया था, 'फिल्म के सह-निर्माता के रूप में हमारा हिंदुओं और ब्राह्मण समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का कोई इरादा नहीं है और हम संबंधित समुदायों की भावनाओं को हुई असुविधा और ठेस के लिए माफी मांगना चाहते हैं।'
नितेश तिवारी की 'रामायण' पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन से शूटिंग शुरू करेंगे रणबीर कपूर!
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed