फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Merry Christmas actor Vijay Sethupathi Starts Shooting For thriller film Train Mysskin release first poster

Vijay Sethupathi: विजय सेतुपति ने शुरू की 'ट्रेन' की शूटिंग, निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर भी किया रिलीज

Sat, 02 Dec 2023 01:39 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 02 Dec 2023 01:39 PM IST
सार

विजय सेतुपति निर्देशक मैसस्किन के जरिए निर्देशित एक एक्शन थ्रिलर फिल्म 'ट्रेन' में अभिनय करने के लिए तैयार हैं। फिल्म का पहला लुक जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
Merry Christmas actor Vijay Sethupathi Starts Shooting For thriller film Train Mysskin release first poster
विजय सेतुपति - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता विजय सेतुपति इन दिनों 'मेरी क्रिसमस' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं इस बीच उन्होंने अपने अगली फिल्म की भी शूटिंग शुरू कर दी है। विजय निर्देशक मैसस्किन द्वारा निर्देशित एक एक्शन थ्रिलर फिल्म 'ट्रेन' में अभिनय करने के लिए तैयार हैं। फिल्म का पहला लुक जारी कर दिया गया है और इसकी शूटिंग शुरू हो गई है, जिससे अभिनेता-निर्देशक के सहयोग का इंतजार कर रहे प्रशंसकों के बीच उत्साह पैदा हो गया है। हाल ही में अभिनेता का नया लुक साझा किया गया था और अब निर्माताओं ने ट्रेन का फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी किया है।

विज्ञापन

फिल्म का पहला पोस्टर आया सामने

निर्देशक मैसस्किन ने अपने सोशल मीडिया पर बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्म का पहला पोस्टर साझा किया। पोस्टर में विजय सेतुपति घनी दाढ़ी और मूंछों के साथ नजर आ रहे हैं। पोस्टर में रेलवे ट्रैक और आती हुई ट्रेनों को दिखाया गया है, जो पीरियड ड्रामा के गहरे कथानक को दिखाती है। इसके साथ ही निर्देशक ने लिखा, 'ट्रैन के यात्रा शुरू हुई'।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म की कहानी 
एक एक्शन थ्रिलर के रूप में फिल्म की कहानी एक ट्रेन यात्रा के इर्द-गिर्द केंद्रित है। फिल्म की शूटिंग एक पूजा समारोह के बाद शुरू हुई, जिसमें फिल्म निर्माता वेत्रिमारन और अभिनेत विजय सेतुपति के साथ नादिगर संगम के अध्यक्ष नासिर भी शामिल हुए। फौजिया फातिमा 'ट्रेन' की सिनेमैटोग्राफर होंगी और श्री वॉटसन ट्रेन के संपादक के रूप में काम करेंगे। निर्देशन के अलावा मैसस्किन संगीत का काम भी संभालेंगे।
Paresh Rawal: परेश रावल ने नेपोटिज्म पर चर्चा करते हुए आलिया-रणबीर को बताया प्रतिभाशाली, बोले- यह फर्जी बहस है

विज्ञापन

फिल्म के कलाकार

'ट्रेन' में विजय सेतुपति के अलावा डिंपल हयाती भी अहम भूमिका में हैं। कलाकारों में इरा दयानंद, नासर, विनय राय, भावना, संपत राज, बब्लू पृथ्वीराज, केएस रविकुमार, युगी सेतु, गणेश वेंकटरमन, कनिहा, दीया सीतिपल्ली, सिंगम पुली, श्रीरंजनी, अजय रत्नम, थ्रिगुन अरुण और रायचल रबेका भी शामिल हैं।
Vijay Sethupathi: विजय सेतुपति ने शुरू की 'ट्रेन' की शूटिंग, निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर भी किया रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed