{"_id":"5e1c3a1d8ebc3e87f11809f7","slug":"meghna-gulzar-mother-and-actress-rakhi-watches-daughters-movies-in-theaters-with-audience","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेघना की सबसे बड़ी आलोचक हैं राखी, स्पेशल शो की बजाय आम दर्शकों संग देखती हैं फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मेघना की सबसे बड़ी आलोचक हैं राखी, स्पेशल शो की बजाय आम दर्शकों संग देखती हैं फिल्में
Mon, 13 Jan 2020 03:08 PM IST
प्रतीक्षा राणावत
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Mon, 13 Jan 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
मेघना गुलजार, राखी गुलजार
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
हिंदी और बंगाली सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री रह चुकीं राखी गुलजार, अपनी बेटी मेघना गुलजार की सबसे बड़ी आलोचक हैं। मेघना की बनाई हुई हर फिल्म को वह स्पेशल स्क्रीनिंग में न देखकर आम दर्शकों के साथ देखना पसंद करती हैं, ताकि वह फिल्म के प्रति आम लोगों की प्रतिक्रिया जान सकें।
विज्ञापन
हाल ही में हिंदी सिनेमा की शीर्ष अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को लेकर बनाई मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म का एक स्पेशल शो परिवार के लोगों और खास दोस्तों के लिए आयोजित किया गया, लेकिन मेघना की मां राखी ने इस शो को देखने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'मैं फिल्म को स्पेशल स्क्रीनिंग में नहीं, बल्कि आम जनता के साथ थिएटर में जाकर देखना पसंद करूंगी। असल में वही लोग हैं जो फिल्म को बड़ी ईमानदारी से देखते हैं, और उसके साथ पूरा न्याय करते हैं। इस फिल्म को देखते हुए, मैं उनकी प्रतिक्रिया देखना चाहती थी। इसके लिए मैंने अपने स्टाफ के कुछ लोगों को भी साथ लिया था।'
विज्ञापन
फिल्म 'छपाक' को सिनेमाघर में देखकर अनुभवी अभिनेत्री राखी बहुत खुश हुईं। वह कहती हैं, 'सिनेमाघर में बहुत बड़ी तादात में युवा मौजूद थे। वह बड़े ही ध्यान से फिल्म को देख रहे थे। मेरी बेटी मेघना ने छपाक में जो किया है, वह आसान नहीं था। तथ्यों के आधार पर यह एक सच्ची घटना है, लेकिन मुझे इसकी कहानी थोड़ी सिनेमाई लगी। मुझे मेरी बेटी पर गर्व है।'
विज्ञापन
राखी 70, 80 और 90 के दशक की एक बहुत ही मशहूर अदाकारा हैं। उन्होंने भारतीय सिनेमा को शर्मीली, दाग, कभी-कभी, तपस्या जैसी दसियों सुपरहिट क्लासिक फिल्में दीं। करियर की लगभग शुरुआत में ही उन्होंने 1973 में लेजेंड्री निर्देशक, कवि और कहानीकार गुलजार से शादी कर ली थी, हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए।