सलमान खानः मिली नई प्रेमिका, पुरानी आऊट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान की प्रेमिकाएं बदलती रही हैं। यदि हम उनके सभी अफेयर पर नजर डालेंगे तो पाएंगे कि हर समय किसी न किसी प्रेमिका के साथ घिरे रहे हैं।
उनकी कई प्रेमिकाएं उनकी फिल्म की नायिकाएं रही हैं। जरीन खान से लेकर कैटरीना कैफ को सलमान खान ने खुद के साथ काम करने का मौका दिया है। एक ऐसी ही प्रेमिका उनके साथ फिर लौट आई है।
याद आती है ऐश्वर्य की
सलमान की जिंदगी में लौटी यह प्रेमिका स्नेहा उलाल हैं। स्नेहा का चेहरा-मोहरा लगभग ऐश्वर्य राय से मिलता है। ऐश्वर्य से ब्रेकअप होने के ठीक बाद सलमान इस लड़की को अपनी जिंदगी में लेकर आए थे। स्नेहा के साथ सलमान की फिल्म लकी नो टाइम फॉर लव असफल साबित हुई थी।
सूत्रों के अनुसार हाल ही में सलमान खान ने सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग में स्नेहा उलाल से मुलाकात की। दोनों को गुपचुप बतियाते देखा गया। इसके बाद से खबरें आ रही हैं कि सलमान स्नेहा को फिर से अपनी फिल्म में मौका दे सकते हैं।
खत्म हुआ इस लड़की से रिश्ता
डेजी शाह कितनी बड़ी अभिनेत्री हैं यह हम सब जानते हैं। उन्हें सलमान खान की फिल्म जय हो में काम करने का मौका मिला तो इसके पीछे की एकमात्र वजह यह थी कि वह सलमान की प्रेमिका थीं।
लेकिन अब सलमान इस रिश्ते से मुकर गए हैं। सलमान के मुताबिक वह कभी भी डेजी शाह के साथ अफेयर में रहे ही नहीं। अब यह कैसा मान लिया जाए कि सलमान सच बोल रहे हैं।
पर कैटरीना नहीं भूलतीं
सलमान की जिंदगी में कितनी भी प्रेमिकाएं आ जाएं उन्हें कैटरीना नहीं भूलतीं। गाहे-बगाहे जब किसी कार्यक्रम में कैटरीना का जिक्र होता है तो सलमान का चेहरा उतर सा जाता है।
सलमान कई बार कह चुके हैं कि उन्होंने कैटरीना कैफ को नहीं छोड़ा। कैटरीना उनकी जिंदगी से कैसे आऊट हो गईं वह खुद यह बात नहीं जानते।