{"_id":"c2090e89609e19ea5ea2565530abf62f","slug":"meet-deepika-padukone-old-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चा में: दीपिका का पुराना प्रेमी, अनुष्का का चुंबन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चर्चा में: दीपिका का पुराना प्रेमी, अनुष्का का चुंबन
अमर उजाला दिल्ली/मुंबई ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2014 01:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में दीपिका पादुकोन के पुराने प्रेमी के साथ विराट-अनुष्का के नए किस की चर्चा है।
*दीपिका पादुकोण उन हीरोइनों से हैं जिन्होंने अपनी जिंदगी में आए प्यार को दुनिया से नहीं छुपाया। निहार पंड्या से लेकर रणवीर सिंह तक। खास बात यह है कि जब कभी उन्हें पुराना बॉयफ्रेंड मिल जात है तो वह नजरें नहीं चुरातीं। पिछले हफ्ते मुंबई की एक पार्टी में उनकी मुलाकात युवराज सिंह से हो गई! दीपिका ने उन्हें गले लगाया। उनकी तबीयत और कैरियर का हालचाल पूछा। इसे कहते हैं जिंदादिली!!
*‘क्वीन’ कंगना रनौत के मुरीदों की संख्या बढ़ती जा रही है। पहले अमिताभ बच्चन ने खुद अपने हाथ से एक कागज पर तारीफ लिख कर भेजी। फिर आमिर खान और सलमान खान ने उन्हें फिल्म के लिए बधाई दी और अब नंबर आ गया है शाहरुख खान का! किंग खान ने भी ‘क्वीन’ को सराहा है। कंगना अब तक मीडिया से इंटरव्यू में कहती रही हैं कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए किसी ‘खान’ के सहारे की जरूरत नहीं। अब देखना यह होगा कि वह आगे भी अपनी बात पर कायम रहेंगी या नहीं?
*विराट कोहली और अनुष्का शर्मा चाह कर भी मीडिया की सुर्खियों से बच नहीं पा रहे हैं। कहां तो अनुष्का श्रीलंका में शूटिंग कर रही हैं और कहां विराट बांग्लादेश में क्रिकेट खेल रहे हैं। लेकिन अचानक सोशल मीडिया में यह दावा करता हुआ एक वीडियो आ गया है कि इसमें दोनों अंतरंग पलों में चुंबन ले रहे हैं। जबकि सच यह है कि वीडियो में दोनों नहीं, बल्कि साउथ के ऐक्टर शिंबू और नयनातारा हैं। वाकई, प्यार करने वालों को दुनिया चैन से जीने नहीं देती!