फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   meet anil kapoor daughter rhea

अनिल कपूर की दूसरी बेटी की भी तो सुनिए

Tue, 30 Sep 2014 08:41 AM IST
Updated Tue, 30 Sep 2014 08:41 AM IST
विज्ञापन
meet anil kapoor daughter rhea

फिल्म निर्माता रिया कपूर का कहना है कि अभिनेता अनिल कपूर की बेटी होने के नाते उन्होंने कभी भी सफलता को सरल और आसान नहीं समझा। रिया ने कहा कि "मैं अनिल कपूर की बेटी हूं और मैं अपने काम को इतना सहज, सरल नहीं मानती।"

विज्ञापन


रिया इस समय अपनी हालिया प्रदर्शित फिल्म 'खूबसूरत' की सफलता का लुत्फ उठा रही हैं, जिसमें उनकी बहन अभिनेत्री सोनम कपूर और पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान ने मुख्य भूमिका निभाई है।
विज्ञापन


फवाद की यह पहली बॉलीवुड फिल्म है। रिया ने सोनम के साथ इससे पहले भी 2010 में फिल्म 'आयशा' बनाई थी। उनका कहना है कि उन्हें फिल्में बनाने की कोई जल्दी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों फिल्‍में रहीं हैं सफल

meet anil kapoor daughter rhea

रिया ने कहा​, "हालांकि मेरी दोनों ही फिल्में सफल रही हैं​,​ लेकिन मैं सफलता को आसान नहीं समझती। सिर्फ इसलिए कि मेरी फिल्में सफल रहीं, तो मैं जल्दबाजी में अगली फिल्म शुरू कर दूं, मेरे साथ ऐसा नहीं है। मैं नई फिल्म के लिए पूरा समय देती हूं, मुङो कोई जल्दबाजी नहीं है।​​​

रिया की दोनों फिल्मों में उनकी बहन सोनम ने मुख्य भूमिका निभाई है, लेकिन उनका कहना है कि अगली फिल्म की नायिका सोनम नहीं होंगी। उन्होंने कहा, मैं अपनी टीम के साथ दो नई फिल्मों पर काम कर रही हूं। ये कहानियां भी काफी नई और अनोखी हैं। इस बार फिल्म की नायिका सोनम नहीं होंगी, इसमें सभी नए चेहरे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed