फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Meena Kumari Biopic Tajdar Amrohi is not taking any legal action for manish malhotra film starrer Kriti Sanon

Meena Kumari Biopic: ताजदार अमरोही का कानूनी कार्रवाई से इनकार, इसलिए कृति सेनन से माफी मांगने को तैयार

Thu, 20 Jul 2023 08:14 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 20 Jul 2023 08:14 AM IST
सार

सौतेली मां मीना कुमारी की बायोपिक पर कानूनी कार्रवाई से ताजदार अमरोही ने इनकार कर दिया है। साथ ही एक बड़े कारण से कृति सेनन से माफी मांगने की बात कहते नजर आए हैं। 
 

विज्ञापन
Meena Kumari Biopic Tajdar Amrohi is not taking any legal action for manish malhotra film starrer Kriti Sanon
ताजदार अमरोही-मनीष मल्होत्रा-कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डायरेक्शनल डेब्यू की खबर से चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं, जब यह जानकारी सामने आई कि मनीष डेब्यू फिल्म के तौर पर दिवंगत एक्ट्रेस मीना कुमारी की बायोपिक बनाएंगे, तो वह और ज्यादा सुर्खियों में आ गए। इतना ही नहीं रिपोर्ट यह भी है कि कृति सेनन इसमें मीना कुमारी का किरदार निभाएंगी। हालांकि, इस जानकारी के सामने आने के बाद एक और खबर आई कि दिवंगत एक्ट्रेस के सौतेले बेटे ताजदार अमरोही इसके निर्माताओं पर कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रहे हैं। इस रिपोर्ट पर अब खुद ताजदार ने चुप्पी तोड़ी है। साथ ही अपने बड़े बयान से अफवाहों को दरकिनार करते नजर आए हैं। 

विज्ञापन

 

मीना कुमारी की बायोपिक पर ताजदार का बयान

बीते दिन रिपोर्ट आई कि ताजदार अमरोही उनकी सहमति के बिना सौतली मां की बायोपिक बनाए जाने से नाराज हैं। साथ ही वह मेकर्स के खिलाफ जल्द ही कानूनी कार्रवाई करने वाले हैं। हालांकि, इस पर दिया गया ताजदार का बयान बिल्कुल अलग है। ताजदार ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि वह इस मुद्दे पर बात करने के लिए पिछले दो दिनों से दुनिया भर से बैक-टू-बैक कॉल आने से परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ताजदार अमरोही का बयान

ताजदार अमरोही ने कहा, 'मेरे पिता को इस दुनिया से गए हुए 30 वर्ष हो गए हैं, और मेरी छोटी मां को अलविदा कहे 50 वर्ष गुजर गए हैं। हालांकि, इसके बावजूद भी कोई उन्हें शांति से रहने नहीं दे रहा है।' जब ताजदार से मीना कुमारी की बायोपिक बनाने के लिए मनीष मल्होत्रा और कृति सैनन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि चीजों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है, और कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। 

Lokesh Kanagaraj: सुपरस्टार रजनीकांत के साथ 'थलाइवर 171' बनाने जा रहे हैं लोकेश कनगराज? निर्देशक ने कही यह बात

विज्ञापन

मनीष मल्होत्रा को बताया करीबी दोस्त 

ताजदार अमरोही ने आगे खुलासा किया कि उनके वकील ने उन्हें बताया कि बड़े प्रोडक्शन हाउस भी खबरों में रहना पसंद करते हैं, इसलिए भविष्य में अगर वे इस परियोजना को बंद करने का निर्णय लेते हैं, तो उन्हें प्रचार का भूखा माना जाएगा। ताजदार ने कहा कि वह व्यर्थ में दुश्मन नहीं बनाना चाहते और यह भी कहा कि वह प्रचार नहीं चाहते। उन्होंने यह भी बताया कि मनीष उनके बहुत करीबी दोस्त हैं, उन्होंने उनकी छवि खराब करने के लिए उनके साथ कुछ भी गलत नहीं किया है। ताजदार ने जोड़ा, 'गलतफहमी हो सकती है, और फिल्म अभी तक शुरू भी नहीं हुई है। वह मेरे और मेरे परिवार के दोस्त हैं।'

Ramya: फिल्म मेकर्स के खिलाफ राम्या ने की कानूनी कार्रवाई, बिना सहमति के तस्वीरें इस्तेमाल करने का लगाया आरोप

कृति सेनन से मांगी माफी 

ताजदार ने अपने पिछले इंटरव्यू में कहा था कि कृति सेनन एक अच्छी एक्ट्रेस हैं, लेकिन उन्हें मीना कुमारी की भूमिका से बचना चाहिए। इसी बयान पर सफाई देते हुए ताजदार ने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि जब भी वे कृति से मिलेंगे उनसे माफी मांगेंगे अगर उन्हें उनकी शब्दों से ठेस पहुंची होगी तो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed