फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mayasabha Movie Starring Jaaved Jaaferi And Known Unknown And Interesting Facts

Mayasabha: 22 दिन में पूरी हो गई थी शूटिंग पर रिलीज करने में लगे 8 साल; क्या है कहानी और 'तुम्बाड' से कनेक्शन?

Fri, 30 Jan 2026 05:05 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 30 Jan 2026 05:05 PM IST
सार

Mayasabha Movie Unknown Facts: आज सिनेमाघरों में फिल्म ‘मर्दानी 3’ के अलावा जावेद जाफरी की एक फिल्म ‘मयसभा’ भी रिलीज हुई है। इस फिल्म को रिलीज होने में आठ साल क्यों लग गए? फिल्म का ‘तुम्बाड़’ से क्या कनेक्शन है? जानिए।

विज्ञापन
Mayasabha Movie Starring Jaaved Jaaferi And Known Unknown And Interesting Facts
फिल्म 'मयसभा' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आठ साल के लंबे इंतजार के बाद राही अनिल बर्वे निर्देशित फिल्म ‘मयसभा-द हॉल ऑफ इल्यूजन’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म से ‘तुम्बाड़’ जैसी चर्चित फिल्म का गहरा कनेक्शन है। फिल्म ‘मयसभा’ की कहानी क्या है? और इस फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में भी जानिए? 

विज्ञापन

महज 22 दिनों में तैयार हुई थी फिल्म ‘मयसभा’
राही अनिल बर्वे ने साल 2018 में फिल्म ‘तुम्बाड़’ बनाई थी। इस हॉरर थ्रिलर फिल्म को दर्शकों ने काफी सराहा था। इसी फिल्म के बाद डायरेक्टर राही ने फिल्म ‘मयसभा’ शुरू कर दी। ‘तुम्बाड़’ की रिलीज के छह महीने बाद यह फिल्म शुरू हो गई थी। फिल्म ‘मयसभा’ को 22 दिनों में ही शूट कर लिया गया था। फिल्म बनकर तैयार थी लेकिन इसे रिलीज करने में डायरेक्टर को खूब मशक्कत करनी पड़ी। आठ साल के इंतजार के बाद यह फिल्म अब जाकर रिलीज हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Mayasabha Movie Starring Jaaved Jaaferi And Known Unknown And Interesting Facts
मायासभा - फोटो : X

क्या है फिल्म की कहानी? 
फिल्म ‘मयसभा’ के एक साइकोलॉजिकल मूवी है। यह किसी भूल-भुलैया की तरह दर्शकों को उलझा देती है। फिल्म की कहानी बस एक रात की है। एक उजाड़ पड़े मुंबई के थिएटर में यह घटती है। इसमें एक पुराना फिल्म प्रोड्यूसर परमेश्वर खन्ना अपने 14 साल के बेटे वासु के साथ उस थिएटर में अकेला ही रहता है। अचानक उस थिएटर में दो लाेगों आते हैं। वह यहां छिपे हुए सोने की तलाश में आए हैं। लेकिन उन्हें सोने के बजाय डरावनी चीजाें का सामना करना पड़ता है। फिल्म में धोखा, लालच जैसी भावनाएं दिखाई देती हैं, जो ‘मायासभा’ की कहानी को खास बना देती हैं।  

फिल्म में नजर आए ये चर्चित कलाकार 
फिल्म ‘मयसभा’ में जावेद जाफरी परमेश्वर खन्ना के रोल में नजर आए। उनका लुक फिल्म में बहुत अलग है। उन्हें पहचान पाना मुश्किल होता है। फिल्म के लिए उनका फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन हैरान करता है। इस फिल्म में वीना जामकर, दीपक दामले और मोहम्मद समद जैसे कलाकारों ने भी दमदार अभिनय किया है।

विज्ञापन

फिल्म ‘मयसभा’ से जुड़ी कुछ और खास बातें 
  • फिल्म ‘मयसभा’ की शूटिंग के बारे में जावेद जाफरी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि कई दिन तो उन्होंने 20 घंटे तक शूटिंग की थी। 
  • यह फिल्म राही अनिल बर्वे की अपनी ही किताब ‘आदिमायेचे’ के एक चैप्टर पर बेस्ड है।
  • फिल्म ‘मयसभा’ के कुछ सीन्स के लिए निर्देशक को लगभग 6 कराेड़ रुपये खर्च करने पड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed