फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Masaba Gupta does not want to put pressure on mother Neena Gupta of child talks about Parenting

Masaba Gupta: 'किसी की न तो मदद लूंगी, न ही सलाह', मसाबा गुप्ता का बड़ा बयान, बोलीं- मां पर नहीं डालना दबाव

Tue, 10 Sep 2024 04:52 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 10 Sep 2024 04:52 PM IST
सार

मसाबा ने अपने हालिया साक्षात्कार में कहा कि एक 'हैंड्स-ऑन पैरेंट' बनना चाहती हैं, क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में बहुत कुछ खुद ही किया है। उन्होंने कहा कि मैं कुछ चीजों में सही रहूंगी, कुछ चीजों में गलत रहूंगी, लेकिन हर दिन कुछ नया सीखूंगी।

विज्ञापन
Masaba Gupta does not want to put pressure on mother Neena Gupta of child talks about Parenting
मसाबा गुप्ता, नीना गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम @masabagupta

विस्तार

बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। मसाबा के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। अभिनेत्री से डिजाइनर बनी मसाबा इसी साल अक्तूबर अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। अब हाल ही में, मसाबा ने मां बनने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और साथ ही बताया है कि वह अपनी मां नीना गुप्ता से कितनी सहायता लेने वाली हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन


मां पर बच्चे का दबाव नहीं डालना चाहतीं मसाबा
मसाबा ने ईटाइम्स के साथ अपने हालिया साक्षात्कार में कहा कि एक 'हैंड्स-ऑन पैरेंट' बनना चाहती हैं, क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में बहुत कुछ खुद ही किया है। उन्होंने कहा कि मैं कुछ चीजों में सही रहूंगी, कुछ चीजों में गलत रहूंगी, लेकिन हर दिन कुछ नया सीखूंगी। मसाबा गुप्ता ने कहा कि मैं नहीं चाहती कि मेरी मां पर मेरे बच्चे का कोई भी दबाव हो। न ही मैं चाहती हूं कि वह हमेशा बच्चे के आसपास हों क्योंकि उनकी अपनी जिंदगी है।
विज्ञापन

 

Housefull 5: 'हॉउसफुल 5' का हिस्सा बन ठहाकों का डोज देने को तैयार जैकी श्रॉफ! फिल्म की शूटिंग पर भी मिला अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे को ऐसी परवरिश देंगी मसाबा

मसाबा ने आगे कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी को काफी साधारण तरीके से जिया है और यही शिक्षा उन्हें अपनी मां नीना गुप्ता से भी मिलती है। उन्होंने कहा कि एक बच्चे की परवरिश किसी भी लग्जरी संसाधन पर निर्भर नहीं करती है। मसाबा ने कहा एक अच्छी परवरिश इस बात पर निर्भर करती है कि आपके पास जो है, उसमें आप कितने अच्छे तरीके से अपना जीवन बिता सकते हैं।

हमें हर परिस्थिति में रहना आना चाहिए
मां बनने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मसाबा ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह कैसी मां बनेंगी, लेकिन वह किसी की न तो मदद लेंगी, न ही सलाह। वह पुराने समय की परवरिश के तरीके पर बहुत विश्वास करती हैं। मसाबा ने कहा कि उनके पति सत्यदीप की सिविल सेवकों के परिवार में परवरिश हुई है, जहां उन्होंने बहुत ही आम जिंदगी गुजारी है। सबसे खास बात है कि हम दोनों को किसी भी परिस्थिति में रहना आता है, जो कि हम अपने बच्चे को भी सिखाएंगे। 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed