फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Samantha Ruth Prabhu’s Production House Tralala Moving Pictures Promise To Pay Equally To All artists

Samantha: सामंथा के प्रोडक्शन हाउस का वादा, सभी कलाकारों को दिया जाएगा समान वेतन

Sun, 09 Mar 2025 03:23 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sun, 09 Mar 2025 03:23 PM IST
सार

Samantha: अभिनेत्री से निर्माता बनीं सामंथा रुथ प्रभु ने अपने प्रोडक्शन हाउस में सभी कलाकारों को लेकर एक ऐसा फैसला किया है, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। जानिए क्या है वो फैसला ?

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu’s Production House Tralala Moving Pictures Promise To Pay Equally To All artists
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl

विस्तार

इन दिनों अभिनेता-अभिनेत्रियों के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर बनने का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले कुछ वक्त में कई कलाकारों ने अपने प्रोडक्शन हाउस खोले हैं। इन्हीं में से एक हैं साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु, जिन्होंने 2023 में ट्रालाला मूविंग पिक्चर्स के नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया था। इसके बारे में अभिनेत्री का कहना था कि यह नए दौर के विचारों और अभिव्यक्ति का प्रतिनिधित्व करने वाली फिल्मों का निर्माण करेगा। अब तेलुगु फिल्म निर्देशक और लेखिका नंदिनी रेड्डी तीसरी बार सामंथा के साथ काम करने जा रही हैं। इस दौरान निर्देशक ने सामंथा के एक साहसिक फैसले के बारे में भी खुलासा किया।

विज्ञापन

अपने डेब्यू प्रोडक्शन में सामंथा ने किया ये फैसला
बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में महिलाओं पर एक पैनल चर्चा के दौरान निर्देशक नंदिनी रेड्डी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि हां, मैं अपनी अगली फिल्म में सामंथा के साथ काम कर रही हूं। चर्चा के दौरान नंदिनी ने सिनेमा में लैंगिक आधार पर वेतन में अंतर पर बात करते हुए सामंथा द्वारा उठाए गए एक साहसिक कदम के बारे बताया कि सामंथा ने यह तय किया है कि उनके प्रोडक्शन हाउस ट्रालाला मूविंग पिक्चर्स के तहत उनके पहले प्रोडक्शन 'बंगाराम' में काम करने वाले सभी लोगों को समान वेतन मिले।

विज्ञापन


यब खबर भी पढ़ें: Abhay Deol: फिर रिलीज हुई अभय देओल की 15 साल पुरानी यह फिल्म, एक्टर ने ट्रेलर शेयर कर कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ने की सामंथा के निर्णय की तारीफ
सामंथा 'बंगाराम' में भी मुख्य भूमिका भी निभा रही हैं। एक्ट्रेस अपनी फिल्म पर वेतन समानता लागू करने वाली संभवत: पहली भारतीय अभिनेत्री हैं। उनके इस ऐतिहासिक कदम की फेस्टिवल में मौजूद सभी पैनलिस्टों ने स्वागत किया।


यब खबर भी पढ़ें: Rashmika Mandanna: कोडवा समुदाय ने रश्मिका के लिए मांगी सुरक्षा, अमित शाह को लिखा पत्र; जानें पूरा मामला

2023 में सामंथा ने की थी अपने प्रोडक्शन हाउस की घोषणा
सामंथा ने दिसंबर 2023 में अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया था। सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए एक्ट्रेस ने कहा था कि कंपनी का उद्देश्य ताजा और अच्छे विचारों वाली सामग्री बनाना है, जो समाज की विविधता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यहां नए लेखकों को मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा था कि वो वास्तविकता से जुड़ी अच्छी कहानियों का समर्थन करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed