सोशल मीडिया: मनोज बाजपेयी ने शेयर की पुरानी तस्वीर, यूजर ने लिखा- पाकिस्तान की ओर से शुभकामनाएं..
बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी ने फैंस के लिए अपनी एक बेहद पुरानी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के जरिए मनोज बाजपेयी खुद भी पुरानी स्मृतियों में गये हैं और अपने प्रशंसकों को भी पुरानी यादों में ले गये हैं। उनकी इस पुरानी तस्वीर पर प्रशंसक जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी ने फैंस के लिए अपनी एक बेहद पुरानी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के जरिए मनोज बाजपेयी खुद भी पुरानी स्मृतियों में गये हैं और अपने प्रशंसकों को भी पुरानी यादों में ले गये हैं। उनकी इस पुरानी तस्वीर पर प्रशंसक जमकर प्यार बरसा रहे हैं। मनोज बाजपेयी ने अपने ट्विटर पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, यह तस्वीर अंजता स्टूडियो, लाल बाजार बेतिया जिला पश्चिम चंपारण, बिहार द्वारा ली गई है। उन्होंने आगे लिखा है कि गौर करिये मूछों ने अभी जन्म लिया है। इस तस्वीर में मनोज बाजपेयी मूछों के साथ दिख रहे हैं।
Photo was done by Ajanta studio lal bazar Bettiah district west champaran bihar !!! गौर करे मूँछो ने बस अभी जनम ही लिया है !!! 😂😂 https://t.co/LQ46WRCuWO
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) November 15, 2021
दरअसल, इस तस्वीर को ट्विटर पर मनोज बाजपेयी से पहले एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया था जिसने इस फोटो को कैप्शन दिया था- दूरदर्शन द्वारा पहली तस्वीर। इसके बाद मनोज बाजपेयी ने इसी ट्वीट को रीट्वीट करते हुए बताया कि यह तस्वीर किस स्टूडियों द्वारा खिंची गई थी। इस तस्वीर पर मनोज बाजपेयी के प्रशंसकों ने जमकर टिप्पणियां की है। एक फैन ने उन्हें लिखा, आप बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। पाकिस्तान की ओर से शुभकामनाएं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, यह फोटो कई आम लोगों के लिए प्रेरणा बन सकती है, जो अभिनेता बनने के बड़े सपने देखते हैं। इतना सरल आदमी और अब राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता। एक यूजर ने इस तस्वीर के नीचे लिखा, 1971 बांग्लादेश की मुक्ति फिल्म बॉलीवुड में कब बनेगी। गौरतलब है कि मनोज बाजपेयी ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए खूब संघर्ष किया है। उन्होंने अपने एक साक्षात्कार में कहा था कि जब मैं इसके ऊपर आत्मकथा लिखूंगा तब पता चलेगा।