फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manoj Pahwa Refused To Aryan Khan Debut Show The Bads Of Bollywood Recalls Bonding With Shah Rukh Khan

‘अपने घर का होगा आर्यन खान’, मनोज पाहवा ने इस वजह से ठुकरा दिया था ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’; फिर ऐसे हुए राजी

Wed, 04 Feb 2026 06:23 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 04 Feb 2026 06:23 PM IST
सार

Manoj Pahwa On The Bads Of Bollywood: पिछले साल मनोज पाहवा ने ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में अपने किरदार के लिए काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, एक्टर ने बताया कि उन्होंने आर्यन खान को इस शो के लिए मना कर दिया था। जानिए क्या थी इसके पीछे की वजह और फिर कैसे शो के लिए तैयार हुए मनोज…

विज्ञापन
Manoj Pahwa Refused To Aryan Khan Debut Show The Bads Of Bollywood Recalls Bonding With Shah Rukh Khan
मनोज पाहवा और आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वर्सटाइल अभिनेता मनोज पाहवा जल्द ही अनुभव सिन्हा की आगामी फिल्म ‘अस्सी’ में नजर आएंगे। आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। पिछले साल मनोज पाहवा ने आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में दमदार भूमिका निभाई थी। सीरीज में उनके काम की काफी तारीफ भी हुई थी। हालांकि, अब मनोज पाहवा ने खुलासा किया कि उन्होंने पहले आर्यन खान को शो के लिए मना कर दिया था। लेकिन फिर बाद में वो किसी तरह शो के लिए मान गए। जानिए क्यों मनोज ने शो को करने से कर दिया था इनकार?

विज्ञापन

इस वजह से ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को कर दिया था मना
मैशेबल इंडिया के साथ बातचीत में मनोज पाहवा ने बताया कि कैसे उन्होंने इस प्रोजेक्ट में काम करना शुरू किया। साथ ही शो पर काम करते समय उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा। पहली मुलाकात को याद करते हुए मनोज ने कहा कि आर्यन ने मुझसे वो सब करवाया जो मैंने पहले कभी नहीं किया था। मैंने उस रोल के लिए कोई ऑडिशन नहीं दिया था। उन्होंने बस मुझे फोन किया और कहा कि वो चाहते हैं कि मैं वो रोल करूं।

विज्ञापन

मैंने पहले तो मना कर दिया था। इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि मैंने स्क्रिप्ट मांगी थी, लेकिन मेरे मैनेजर ने बताया कि वे शो की स्क्रिप्ट किसी को नहीं दे रहे हैं। इससे मेरा मन हट गया। मैं दिल्ली से हूं, इसलिए मैंने सोचा, ‘मैं भी ये नहीं करूंगा। अपने घर का होगा, हम भी कम नहीं हैं।’ मैंने शाहरुख के साथ कुछ फिल्में की थीं, लेकिन हमारे बीच कोई खास व्यक्तिगत रिश्ता नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अकेले मनोज पाहवा को दी गई स्क्रिप्ट
शो में शामिल होने को लेकर अभिनेता ने बताया कि एक हफ्ते बाद मेरे मैनेजर ने मुझे फोन किया और कहा कि उन्होंने चार अलग-अलग स्क्रिप्ट भेजी हैं। मैंने उन्हें पढ़ा और मुझे कहानी बहुत पसंद आई। जब मैं आखिरकार टीम से मिला, तो उन्होंने मुझसे कहा, ‘कृपया किसी को मत बताना कि हमने तुम्हें स्क्रिप्ट दी है क्योंकि हमने इसे किसी और अभिनेता के साथ साझा नहीं किया है। हमने इसे तुम्हें सिर्फ इसलिए भेजा है क्योंकि तुमने यह भूमिका ठुकरा दी थी।’ आखिरकार जब उन्होंने मुझे मना लिया, तो उन्होंने मुझसे ऐसी चीजें करवाईं जिन पर आज भी दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया आ रही है।

Manoj Pahwa Refused To Aryan Khan Debut Show The Bads Of Bollywood Recalls Bonding With Shah Rukh Khan
मनोज पाहवा-शाहरुख खान-आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम

मुझे गाली देने पर मजबूर किया
इस दौरान एक मजेदार किस्सा साझा करते हुए मनोज पाहवा ने बताया कि कभी-कभी मैं आपत्ति करता था, लेकिन वो कहते थे, ‘अच्छा लगेगा सर!’ उन्होंने मुझे इतना गाली देने पर मजबूर किया कि मुझे असहज महसूस होने लगा। आर्यन ने मुझसे कहा, ‘सर आपके मुंह से गाली अच्छी लगती है।’ एक अभिनेता के तौर पर मैं सिर्फ सुझाव दे सकता हूं। अंतिम फैसला हमेशा निर्देशक का ही होता है। जिस तरह से आर्यन ने शो बनाया, उससे मैं बहुत खुश हूं। यह शानदार रहा और बेहद लोकप्रिय हुआ। उन्होंने हमें पूरा भुगतान किया और हमारा बहुत सम्मान किया। शाहरुख खान के साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए मनोज ने कहा कि शाहरुख सर सेट पर बेहद दयालु थे। वो अक्सर कहते थे, ‘मन्नत चलें, दारू पीते हैं’।

यह खबर भी पढ़ेंः ‘अस्सी’ का ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर मजबूत कहानी लेकर आए अनुभव सिन्हा; दमदार अंदाज में दिखीं तापसी पन्नू

काफी पसंद किया गया ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’
पिछले साल रिलीज हुए 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को काफी पसंद किया गया। यही नहीं कई हफ्तों टॉप पर रहने के बाद यह शो नेटफ्लिक्स का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो भी बना। इस सीरीज में मनोज पाहवा ने लक्ष्य लालवानी के चाचा का किरदार निभाया था। शो में मनोज पाहवा के अलावा लक्ष्य लालवानी, आन्या सिंह, राघव जुयाल और बॉबी देओल प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। इस शो में शाहरुख-सलमान से लेकर इंडस्ट्री के तमाम बड़े स्टार्स का कैमियो है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed