{"_id":"63b7d2dcb3d2f151b97744a0","slug":"manoj-bajpayee-twitter-account-hack-shared-a-story-on-instagram-to-inform-his-fans","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी का ट्विटर अकाउंट हैक, इंस्टाग्राम पर लिखा- बातचीत करने से बचें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी का ट्विटर अकाउंट हैक, इंस्टाग्राम पर लिखा- बातचीत करने से बचें
Fri, 06 Jan 2023 01:26 PM IST
ज्योति वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति वर्मा
Updated Fri, 06 Jan 2023 01:26 PM IST
सार
मनोज बाजपेयी ने शुक्रवार सुबह अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर लिखा कि मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। कृपया आज मेरी प्रोफाइल से आने वाली किसी भी चीज से तब तक न जुडे़ं, जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता है।
विज्ञापन
Manoj Bajpayee
- फोटो : social media
विस्तार
बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में शुमार मनोज बाजपेयी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर फैंस को जानकारी कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। साथ ही, उन्होंने अपने सभी फैंस को इस अकाउंट के साथ किसी भी तरह के इंटरेक्शन से बचने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर दी जानकारी
मनोज बाजपेयी ने शुक्रवार सुबह अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। कृपया आज मेरी प्रोफाइल से आने वाली किसी भी चीज से तब तक न जुडे़ं, जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता है। इस दिशा में काम किया जा रहा है। जैसे ही समस्या का समाधान हो जाएगा, इस बारे में आपको सूचित किया जाएगा।'
विज्ञापन
नजर आ रहे पुराने पोस्ट
उनके ट्विटर प्रोफाइल पर अभी तक किसी भी प्रकार की असामान्य गतिविधि नहीं देखी गई है। उनके ट्विटर पर दिख रहे पोस्ट गुरुवार के ही हैं और उनके नाम के बारे में ही हैं। इसमें से एक पोस्ट का रीट्वीट है, जिसमें फैंस से जॉन अब्राहम के साथ उनकी फिल्म सत्यमेव जयते 2 देखने के लिए कहा गया है। दूसरा पोस्ट दिल्ली के ठंडे मौसम को लेकर है। इसके अलावा गुरुवार से उनकी टाइमलाइन पर उनके बीते काम की तारीफ करने वाले फैंस के रीट्वीट हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Actor Yash: केजीएफ स्टार यश अपने जन्मदिन पर फैंस को देंगे खास तोहफा! नोट साझा कर खुद कही यह बात
मनोज बाजपेयी को जोरम फिल्म का इंतजार
मनोज बाजपेयी 52वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल रॉटरडैम में अपनी अगली फिल्म जोरम के वर्ल्ड प्रीमियर का इंतजार कर रहे हैं। गेस्टिवासल इस महीने के अंत में आयोजित होने वाला है। यह फिल्म देवाशीष मखीजा द्वारा निर्देशित की गई है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ तनिष्ठा चटर्जी, स्मिता तांबे, मेघा माथुर और राजश्री देशपांडे भी नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- Money Laundering: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं जैकलीन फर्नांडीज, 200 करोड़ की ठगी से जुड़ा है मामला
अनटाइटल्ड कोर्ट रूम ड्रामा की शूटिंग पूरी की
बीते महीने अभिनेता ने अपूर्व सिंह कार्की की अनटाइटल्ड कोर्ट रूम ड्रामा की शूटिंग पूरी की थी। लोकप्रिय वेब शो एस्पिरेंट्स, सास बहू अचार प्राइवेट लिमिटेड और फ्लेम्स के लिए जाने वाले अपूर्व इस फिल्म के साथ अपने फीचर निर्देशन की शुरुआत कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- French Montana: रैपर फ्रेंच मोंटाना के वीडियो शूट के दौरान हुई गोलीबारी, कई लोग गंभीर रूप से घायल
म्यूजिक एल्बम भी किया शूट
हाल ही में मनोज बाजपेयी ने एक म्यूजिक वीडियो भी शूट किया। इसमें उन्होंने अपनी मशहूर फिल्म सत्या के गाने 'सपनों में मिलती है' के रीमेक में अभिनय किया। इस गाने में उनके साथ ध्वनि भानुशाली और अभिमन्यु दासानी भी नजर आ रहे हैं।