फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manoj bajpayee live on amar ujala for gali guliyan

मनोज वाजपेयी के दिल के बेहद करीब है 'गली गुलियां', फेसबुक लाइव में बताए फिल्म के कई सीक्रेट्स

Fri, 31 Aug 2018 07:53 PM IST
अपूर्वा राय, अमर उजाला
अपूर्वा राय, अमर उजाला Updated Fri, 31 Aug 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
Manoj bajpayee live on amar ujala for gali guliyan
गली गुलियां स्टारकास्ट अमर उजाला के स्टूडियो में
विदेश में एक्टर मनोज वाजपेयी, नीरज काबी और रणवीर शौरी अभिनीत फिल्म 'गली गुलियां -इन दि सैडोज' ने अपना जादू चला दिया है और जल्द ही अब यह देश में भी रिलीज होने वाली है। इस बीच बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में शुमार मनोज वाजपेयी अमर उजाला. कॉम के ऑफिस में फेसबुक के जरिए रूबरू हुए। फेसबुक लाइव के दौरान मनोज वाजपेयी ने पाठकों से बातचीत की और फिल्म से जुड़े कई अनुभव शेयर किए। आपको बता दें कि 18 अगस्त 2018 को उनकी फिल्म 'गली गुलियां -इन दि सैडोज' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म 7 सितंबर को रिलीज हो रही है। यह एक साइक्लोजिकल ड्रामा फिल्म है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

मनोज वाजपेयी को एक एक्टर के तौर पर इस फिल्म से बहुत सारी उम्मीदें हैं। उन्हें इस फिल्म के कंटेंट ने सबसे ज्यादा आकर्षित किया है। यह फिल्म उनके दिल के बहुत करीब है। फिल्म का निर्देशन दीपेश जैन ने किया है। फिल्म में शहाना गोस्वामी और नवोदित बाल कलाकार ओम सिंह भी मुख्य भूमिका में है। फिल्म की स्क्रिप्ट के बारे में पूछे गए सवाल पर मनोज वाजपेयी ने कहा- उन्हें इस फिल्म की स्क्रिप्ट मेल पर मिली थी। स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद ही उन्होंने इस फिल्म को हां कह दिया। मनोज वाजपेयी ने बताया- तब में डायरेक्टर से मिला भी नहीं था। फिल्म की स्क्रिप्ट ने मुझे इतना प्रभावित किया कि मैं इसे न नहीं कह पाया। मैंने उन्हें मिलने के लिए मैसेज भेजा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज वाजपेयी ने आगे बताया- मैं डायरेक्टर से मिलना चाहता था उनके काम को देखना चाहता था। मैंने उनसे मुलाकात की और अपने किरदार के बारे में जाना।

बता दें मनोज इस फिल्म में एक क्रूर पिता के रोल में नजर आएंगे। बात करें ट्रेलर में मनोज और नीरज के सीन और डायलॉग्स इतने प्रभावशाली लग रहे हैं कि यह एक दमदार फिल्म साबित होते है। फिल्म की कहानी पुरानी दिल्ली के आसपास के इलाकों पर ही आधारित है।

इस फिल्म में मनोज वाजपेयी का किरदार देखकर लग रहा है कि वह किसी रहस्यमई दुनिया में जी रहे हैं और एक ऐसे बच्चे की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे उसका पिता बहुत मारता है। रणवीर शौरी उनके दोस्त के किरदार में नजर आ रहे हैं और वह नहीं चाहते कि उनका दोस्त किसी बच्चे के चक्कर में किसी से दुश्मनी कर ले। 
विज्ञापन

आपको बता दें कि इस फिल्म के लिए कुछ दिनों पहले ही मेलबर्न में आयोजित हुए भारतीय फिल्म महोत्सव में मनोज वाजपेयी को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। यह फिल्म दुनियाभर में 7 सितंबर 2018 को रिलीज होगी। वहीं मनोज वाजपेयी ने इस फिल्म के पोस्टर लॉन्च इवेंट में कहा था कि एक एक्टर के तौर पर उन्हें इस फिल्म से बहुत सारी उम्मीदें हैं। उन्हें इस फिल्म के कंटेंट ने सबसे ज्यादा आकर्षित किया है। यह फिल्म उनके दिल के बहुत करीब है। फिल्म का निर्देशन दीपेश जैन ने किया है। फिल्म में शहाना गोस्वामी और नवोदित बाल कलाकार ओम सिंह भी मुख्य भूमिका में है।

यहां देखें लाइव वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed