फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manoj Bajpayee in and as BHAIYAAJI to be directed by Apoorv Singh Karki read here

Bhaiyaaji: 'बंदा' के बाद मनोज बाजपेयी को मिला अपूर्व सिंह कार्की की फिल्म का ऑफर, इस रोल में दिखेंगे अभिनेता

Sat, 12 Aug 2023 02:05 PM IST
साक्षी पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी पांडेय Updated Sat, 12 Aug 2023 02:05 PM IST
सार

'सिर्फ एक बंदा काफी है' के बाद अभिनेता मनोज बाजपेयी निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की की अगली निर्देशित फिल्म 'भैयाजी' में दमदार भूमिका में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
Manoj Bajpayee in and as BHAIYAAJI to be directed by Apoorv Singh Karki read here
भैयाजी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

विस्तार

अभिनेता मनोज बाजपेयी की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में होती है। एक्टर हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' में नजर आए थे। इस फिल्म में वह वकील पूनमचंद सोलंकी के किरदार में नजर आए थे। अपनी दमदार एक्टिंग के जरिए अभिनेता दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे। वहीं, इस बीच खबर सामने आ रही है कि एक्टर निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की की अगली निर्देशित फिल्म 'भैयाजी' में दमदार भूमिका में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन


70 और 80 के दशक को वापस लाने की तैयारी 
इस फिल्म की कहानी दीपक किंगरानी ने लिखी है, जो इस फिल्म के जरिए 70 और 80 के दशक की डायलॉगबाजी को भी हिंदी सिनेमा में वापस लाएंगे। वहीं, खबर यह भी है कि 'भैयाजी' की शूटिंग सितंबर से की जाएगी, जिसके लिए पूरे उत्तर प्रदेश में 45 दिनों का शूटिंग शेड्यूल शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


मनोज बाजपेयी ने कही यह बात
मनोज बाजपेयी, जो इस फिल्म बतौर अभिनेता नजर आने वाले हैं। उन्होंने बातचीत के दौरान बताया, “मैं भैयाजी की दुनिया में कदम रखने को लेकर रोमांचित हूं। यह एक कच्चा और गहन किरदार होगा जिसे मैं जीने के लिए काफी उत्साहित हूं। भैयाजी एक संपूर्ण मुख्यधारा के मनोरंजक अभिनेता हैं, जिन्होंने मुझे अपूर्व सिंह कार्की के साथ सहयोग करने का निर्णय लिया, जिन्होंने सिर्फ एक बंदा काफी है का निर्देशन किया था और प्यारी टीम के साथ इसके निर्माता बने।"
विज्ञापन
विज्ञापन


भैयाजी को लेकर अपूर्व सिंह कार्की ने साझा किए विचार
वहीं निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की ने फिल्म को लेकर बताया, "भैयाजी' के साथ हम गहन प्रतिशोध नाटक की पृष्ठभूमि के खिलाफ पात्रों के कच्चे और अनफिल्टर्ड सार को चित्रित करने और पारिवारिक संबंधों की ताकत और भावनाओं को प्रदर्शित करने की यात्रा पर निकल रहे हैं। सिर्फ एक बंदा काफी के कठिन विषय के बाद है, मैं सिनेमा की एक पूरी तरह से अलग शैली तलाशना चाहता था और भैयाजी उपयुक्त फिल्म थी।''


विनोद भानुसाली ने बांधे मनोज बाजपेयी के तारीफों के पुल
निर्माता विनोद भानुसाली ने बताया, "'भैयाजी 70-80 के दशक के मुख्यधारा के मनोरंजनकर्ताओं में वापस ले जाने के लिए सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है। मनोज जी के साथ फिर से काम करना एक आसान फैसला था। कला के प्रति उनके समर्पण और उनके सक्रिय योगदान को देखते हुए फिल्म के विकास के लिए उन्हें न केवल निर्देशक अभिनेता बल्कि निर्माता अभिनेता भी बनाता है।"

यह भी पढ़ें- Akelli The Real Story: दुबई में मिली युवती की सच्ची कहानी है अकेली, प्रणय मेश्राम ने बताई फिल्म की पूरी मेकिंग
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed