फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manoj Bajpayee denies being jealous of Irrfan Khan says we came from different circles so never work together

Manoj Bajpayee: इरफान खान की उपलब्धियों से जलते थे मनोज बाजपेयी? एक्टर ने बताई कभी साथ काम नहीं कर पाने की वजह

Sun, 18 Jun 2023 04:04 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 18 Jun 2023 04:04 PM IST
सार

मनोज बाजपेयी ने दिवंगत अभिनेता दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बारे में बात की और खुलासा किया कि क्यों कभी दोनों ने साथ काम नहीं किया।

विज्ञापन
Manoj Bajpayee denies being jealous of Irrfan Khan says we came from different circles so never work together
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

मनोज बाजपेयी अक्सर अपनी दमदार अदाकारी के लिए सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में उन्हें 'सिर्फ एक बंदा काफी है' में उनके शानदार अभिनय के लिए सराहा गया। मनोज अक्सर अपने इंटरव्यू में खुद से जुड़ी दिलचस्प बातों का खुलासा करते हैं। इस बार उन्होंने दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बारे में बात की है।

विज्ञापन

Manoj Bajpayee denies being jealous of Irrfan Khan says we came from different circles so never work together
इरफान खान - फोटो : social media

मनोज ने इस बारे में खुलासा किया कि क्या कभी उन्हें इरफान खान से जलन हुई है। जब अभिनेता यह से यह सवाल पूछा गया तो जवाब में उन्होंने कहा कि हम एक दूसरे को नहीं जानते थे और हमारा दायरा भी बहुत अलग था, जबकि हम दोनों निश्चित रूप से एक साथ काम करना चाहते थे। हमारे रास्ते और दृष्टिकोण अलग थे और इसलिए ऐसा कभी नहीं हुआ, लेकिन मुझे कहना होगा कि कभी मुझे कोई ईर्ष्या नहीं थी, क्योंकि मैं उन्हें करीब से नहीं जानता था।

Prabhas: 'आदिपुरुष' की हो रही आलोचना के बीच छुट्टी पर निकले प्रभास, अमेरिका में इतने दिन तक मनाएंगे वैकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

Manoj Bajpayee denies being jealous of Irrfan Khan says we came from different circles so never work together
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मनोज से पूछा गया कि इरफान के कुछ कामों पर उनकी नजर थी तो इससे क्या कभी उनके मन में जलन पैदा नहीं हुई। इस बात पर उन्होंने खुलासा किया कि कैसे उन्होंने 'मकबूल' में मुख्य भूमिका के लिए कई बार निर्देशक विशाल भारद्वाज से संपर्क किया था। उन्होंने कहा कि के के मेनन पहले भूमिका निभा रहे थे। इसके लिए उन्होंने अपने बाल भी लंबे कर लिए थे। हालांकि, फिल्म में देरी हुई और उनका पहले से अन्य प्रोजेक्ट पर कमिटमेंट था, इसलिए यह इरफान के पास गई। मैंने विशाल को 21 बार कॉल किया, लेकिन वह मना करते रहे। उन्होंने यह भी महसूस किया कि मैंने अभी-अभी 'सत्या' की है, इसलिए मुझमें भीखू म्हात्रे की एक झलक होगी।  

Adipurush: आदिपुरुष के मेकर्स ने किया बड़ा फैसला, जनता की संतुष्टि के लिए बदलेंगे फिल्म के संवाद

विज्ञापन

Manoj Bajpayee denies being jealous of Irrfan Khan says we came from different circles so never work together
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मनोज बाजपेयी ने यह भी बताया कि कैसे वह अन्य अभिनेताओं से कुछ सीखते हैं। उन्होंने कहा कि इरफान, केके, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, विजय राज और गजराज राव से वह प्रेरित हुए हैं। उन्होंने कहा कि विजय सीन कहां से कहां ले जाएंगे पता नहीं चलेगा और गजराज के साथ आप कभी आसानी से भूमिका नहीं निभा सकते, आपको मेहनत की जरूरत होगी।

Prabhas: 'आदिपुरुष' की हो रही आलोचना के बीच छुट्टी पर निकले प्रभास, अमेरिका में इतने दिन तक मनाएंगे वैकेशन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed