{"_id":"d1221288858fd4ce6d87cd16ca5bdf22","slug":"manoj-bajpai-play-villain-role","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोज बनेंगे विलेन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मनोज बनेंगे विलेन
ब्यूरो, मुंबई
Updated Mon, 30 Dec 2013 04:40 PM IST
विज्ञापन
मनोज बाजपेई को नेगेटिव भूमिकाएं काफी आकर्षित करती हैं। सत्या, अक्स, राजनीति, आरक्षण और सत्याग्रह में उन्होंने ग्रे शेड के ही किरदार निभाए हैं।
विज्ञापन
अब एक बार फिर वे फिल्म तेवर में विलेन बनने जा रहे हैं। बोनी कपूर की इस फिल्म में उनके बेटे अर्जुन कपूर हीरो होंगे। अभी इस फिल्म की प्लानिंग चल रही है। चूंकि स्क्रिप्ट तैयार है, इसलिए बोनी ने मनोज को विलेन बनने का ऑफर दे दिया है।
विज्ञापन
इधर मनोज का कहना है कि उनको विलेन बनने से कोई दिक्कत नहीं है। वे हर तरह की भूमिकाएं निभाने के लिए तैयार हैं, जिनमें अभिनय की गुंजाइश हो।