पूर्व पीएम मनमोहन सिंह दिखेंगे बड़े पर्दे पर!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में बोयपिक का फैशन लगातार पैर पसार रहा है। कुछ कामयाब फिल्मों के बाद यह ट्रेंड फिलहाल रुकता हुआ नहीं दिख रहा। खबर है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जिंदगी और उनके अचानक प्रधानमंत्री बनने की कहानी बड़े पर्दे पर लाने की कोशिशें हो रही हैं।
मनमोहन सिंह के पूर्व मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टरः द मेकिंग एंड द अनमेकिंग ऑफ मनमोहन सिंह के अधिकार फिल्म निर्माता सुनील बोहरा ने खरीद लिए हैं।
वह इससे पहले गैंग्स ऑफ वासेपुर और शाहिद जैसी फिल्में बना चुके हैं। बारू की यह किताब बीते कुछ महीनों की सबसे चर्चित किताब है जिसमें मनमोहन सिंह के एकाएक प्रधानमंत्री बनने की कहानी है।
काफी सुर्खियों में रही है संजय बारू की ये किताब
संजय बारू की इस पर काफी राजनीति भी हो चुकी है। किताब द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टरः द मेकिंग एंड द अनमेकिंग ऑफ मनमोहन सिंह पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में रही है। इस किताब में बीते एक दशक के प्रमुख राजनीतिक घटनाक्रम की कहानी भी मिलती है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि निर्माताओं को किताब के अधिकार खरीदने के बावजूद फिल्म बनाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री की इजाजत लेनी होगी या नहीं। फिल्मी जानकारों के अनुसार निर्माताओं के लिए यह भी चुनौती है कि कौन ऐक्टर मनमोहन सिंह की भूमिका में बिल्कुल परफेक्ट दिखाई देगा।