{"_id":"58453ff8-985d-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"manisha-koirala-in-market-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर से उबरी मनीषा, करेंगी 'मार्केट 2' में अभिनय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कैंसर से उबरी मनीषा, करेंगी 'मार्केट 2' में अभिनय
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 29 Mar 2013 04:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूयॉर्क में अपना इलाज करा रहीं अभिनेत्री मनीषा कोईराला ने निर्देशक जय प्रकाश की आने वाली फिल्म 'मार्केट 2' के लिए हां कर दिया हैं। मनीषा गर्भाशय कैंसर से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
निर्देशक जय प्रकाश ने कहा, "मनीषा मेरे लिए भाग्यशाली हैं। वह मेरी फिल्म 'मार्केट' में भी थी, मैंने 'मार्केट 2' की पटकथा पर उनसे बातचीत की थी। उन्हें यह पंसद आई थी। वह इलाज करा कर वापस आ रही हैं, मैं फिर से उन्हें यह पटकथा सुनाऊंगा।"
विज्ञापन
मालूम हो कि वर्ष 2003 में प्रदर्शित हुई 'मार्केट' में मनीषा ने एक ऐसी औरत का किरदार निभाया था, जिसे उसका पति वेश्यालय में बेच देता है।
42 वर्षीय मनीषा पिछले साल दिसंबर में न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में भर्ती हुई थीं। अभी उन्होंने यहां अपनी कीमोथेरेपी कराई है। उनके प्रबंधक सुब्रतो घोष ने कहा कि वह जुलाई में वापस आ रही हैं।
विज्ञापन
मनीषा को आखिरी बार निर्देशक रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'भूतनाथ रिटर्न' में देखा गया था।