फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manisha Koirala hospitalised

मनीषा कोईराला अस्पताल में भर्ती, कैंसर की आशंका

Thu, 29 Nov 2012 07:23 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 29 Nov 2012 07:23 PM IST
विज्ञापन
Manisha Koirala hospitalised

फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोईराला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांचों से पता चला है कि वह कैंसर से पीड़ित है। यह कैंसर कितना गंभीर है इस बारे में अभी कोई भी अधिकारिक सूचना नहीं आई है। स्वास्थ्य में हुई अचानक गिरावट के बाद उन्हें बुधवार की शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह इस समय मुंबई के जसलोक अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन


मीडिया में आ रहीं खबरों के अनुसार नवंबर की शुरुआत में मनीषा अपने गृह देश नेपाल में थीं। बीमार पड़ने के बाद वह अचेत हो गईं और इसके तुरंत बाद उन्हें जांच के लिए मुंबई लाया गया। इस समय उनकी मां सुषमा उनके साथ हैं। मनीषा के पिता प्रकाश और भाई सिद्धार्थ भी उनके साथ हैं। मनीषा के एक दोस्त के अनुसार, अभिनेत्री ने अपनी बीमारी की इस खबर को काफी सकारात्मक तौर पर लिया है। मनीषा को स्वास्थ्य जांच के लिए जसलोक अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताया कि वह बुधवार को अस्पताल में भर्ती हुई हैं। वह ठीक हैं और उनके स्वास्थ्य की जांच चल रही है। मनीषा ने 1991 में फिल्म 'सौदागर' से बॉलीवुड में शुरुआत की थी। वह 42 वर्ष की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed