फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manish Malhotra Reveals The Story Behind Sidharth Malhotra And Kiara Advani Viral Wedding Video Know The Truth

मनीष मल्होत्रा ने बताई सिड-कियारा की शादी के वीडियो की सच्चाई, कैसे कपल को इस काम के लिए किया राजी?

Fri, 06 Mar 2026 10:16 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 06 Mar 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
Manish Malhotra Reveals The Story Behind Sidharth Malhotra And Kiara Advani Viral Wedding Video Know The Truth
मनीष मल्होत्रा, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

सेलेब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के सबसे पॉपुलर वीडियो के बारे में बताया। जिसमें कियारा को शादी के मंडप में चलते हुए और सिद्धार्थ के साथ मस्ती भरे पल साझा करते हुए दिखाया गया है। मीनष मल्होत्रा का कहना है कि वह वीडियो शायद सोशल मीडिया पर कभी नहीं पहुंचता, अगर उन्होंने इस जोड़े को प्रोत्साहित नहीं किया होता।

विज्ञापन

मनीष मल्होत्रा ने की थी पूरी शादी की तैयारी
सोनल कालरा के शो 'द राइट एंगल' के ताजा एपिसोड में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा से जब पूछा गया कि कौन सी सेलिब्रिटी ब्राइडल लुक उनके दिल के सबसे करीब है? इस पर उन्होंने कियारा और सिद्धार्थ की शादी का जिक्र किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी को सबसे खास मानता हूं, क्योंकि पूरी शादी की तैयारी हमने की थी। हम इसमें काफी अच्छे से शामिल थे। सजावट और बाकी सब चीजों पर मेरे घर पर चर्चा हुई थी। कुछ छोटे-छोटे सरप्राइज भी थे, जिनके बारे में लोगों को बाद में पता चला, जैसे कियारा का सिद्धार्थ के साथ वो डांस।

विज्ञापन
विज्ञापन

Manish Malhotra Reveals The Story Behind Sidharth Malhotra And Kiara Advani Viral Wedding Video Know The Truth
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

मनीष ने वीडियो शेयर करने के लिए किया था राजी
डिजाइनर ने आगे खुलासा किया कि कैसे उन्होंने इस कपल को उनकी मशहूर हो चुकी शादी की वीडियो ऑनलाइन शेयर करने के लिए राजी किया था। मनीष मल्होत्रा ने बताया कि मुझे याद है मैंने उनसे कहा था, ‘कृपया वह वीडियो अपलोड कर दीजिए और कृपया इसे शेयर कीजिए।’

उनके मन में मेरे लिए इतना प्यार और सम्मान है कि आखिरकार वे मान गए। मैं बहुत आभारी हूं कि उन्होंने ऐसा किया और मुझे बहुत खुशी है। मुझे लगता है कि यह मेरी सबसे यादगार शादियों में से एक है।

यह खबर भी पढ़ेंः 'गिन्नी वेड्स सनी 2' का पहला गाना 'छाप तिलक सब छीनी' हुआ रिलीज, अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की जमी केमिस्ट्री

2023 में हुई थी सिड-कियारा की शादी

सिद्धार्थ और कियारा ने 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के आलीशान सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की। यह एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें फिल्म और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए। इस जोड़े की शादी की इंस्टाग्राम पोस्ट्स देखते ही देखते वायरल हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed