फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   manish malhotra met gala 2026 costume details interpret hardwork and dedication of his craftsman of india

Met Gala 2026: दिल्ली-मुंबई के 50 आर्टिस्ट ने 960 घंटे में बनाया मनीष मल्होत्रा का कॉस्ट्यूम, जानिए खासियत

Tue, 05 May 2026 06:46 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 05 May 2026 06:46 PM IST
सार

Manish Malhotra at Met Gala 2026: मेट गाला 2026 में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा दूसरी बार शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपनी ड्रेस के जरिए मुंबई और अपने ड्रेस डिजाइनिंग के सफर को दिखाया।

विज्ञापन
manish malhotra met gala 2026 costume details interpret hardwork and dedication of his craftsman of india
मनीष मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम -@manishmalhotra05

विस्तार

मेट गाला 2026 में सेलेब्स ने इवेंट की 'थीम' और 'ड्रेसकोड' को फॉलो करते हुए काॅस्ट्यूम पहने। इवेंट में मशहूर भारतीय कॉस्ट्यूम डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी शामिल हुए। रेड कार्पेट इवेंट के लिए फिल्ममेकर करण जौहर और सुधा रेड्डी ने भी मनीष के डिजाइन किए कॉस्ट्यूम को ही चुना।
विज्ञापन

इस दौरान मनीष खुद भी दूसरी बार रेड कार्पेट पर उतरे। अपने कॉस्ट्यूम में उन्होंने अपने काम और भारतीय हस्तकला की विरासत के साथ मुंबई शहर की भी झलक पेश की।
विज्ञापन




लुक के जरिए कारीगरों काे कहा शुक्रिया

रेड कार्पेट पर मनीष ने भारतीय क्राफ्ट का प्रदर्शन किया। डिजाइनर ने खुद भी ऐसे कॉस्ट्यूम पहने जिसमें उनके साथ काम करने वाले कारीगरों की मेहनत साफ झलक रही थी। इस कॉस्ट्यूम में बंदगला कोट और कैप शामिल था। खास बात यह थी कि इसमें इस पर काम करने वाले कारीगरों के नाम और हस्ताक्षर कढ़ाई किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई की झलक दिखाता है डिजाइन
मनीष मल्होत्रा के इस कॉस्ट्यूम में मायानगरी मुंबई की खास जगहों की भी झलक थी। इस पर कढ़ाई से ताज महल पैलेस होटल, गेटवे ऑफ इंडिया और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस की डिजाइन बनाई गई। साथ ही मुंबई की धड़कन कही जाने वाली ट्रेन, टैक्सी और शहर के रोजमर्रा के जीवन को कपड़ों पर जीवंत करने की कोशिश की गई।

 

manish malhotra met gala 2026 costume details interpret hardwork and dedication of his craftsman of india
मनीष मल्होत्रा डिजाइन - फोटो : इंस्टाग्राम -@manishmalhotra05
960 घंटों में तैयार हुआ कॉस्ट्यूम
मेट गाला 2026 के रेड कार्पेट पर मनीष ने जो कॉस्ट्यूम पहना इसे बनाने में  960 घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। इसमें लगभग 50 करीगरों की मेहनत शामिल थी। इस ड्रेस में सफेद और हाथीदांत रंग में डोरी, जरदोजी, चिकनकारी और कसबा का काम इस केप पर किया गया।
इसके साथ ही इसमें कढ़ाई करने वालों, दर्जियों, पैटर्न बनाने वालों और कारीगरों के हस्ताक्षर भी दिखाई देते हैं। इस पूरे कॉस्ट्यूम में इसे बनाने के पहले आइडिया से लेकर फाइनल टच तक को दिखाया गया है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed