फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mandira Bedi remembers late husband Raj Kaushal on his Second death anniversary says We miss you

Mandira Bedi: पति राज को याद कर भावुक हुईं मंदिरा बेदी, पोस्ट साझा कर लिखा- 'हर दिन आपकी याद आती है'

Fri, 30 Jun 2023 11:38 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 30 Jun 2023 11:38 AM IST
सार

बता दें कि निर्माता-निर्देशक राज कौशल का 30 जून 2021 को दिल का दौरा पड़ने के चलते निधन हो गया था। 

विज्ञापन
Mandira Bedi remembers late husband Raj Kaushal on his Second death anniversary says We miss you
पति राज कौशल को याद कर मंदिरा ने साझा कीं तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति और दिवंगत फिल्म निर्देशक राज कौशल की आज डेथ एनिवर्सरी है। राज दो वर्ष पूर्व आज ही के दिन यह दुनिया छोड़ गए थे। उन्होंने कई चर्चित फिल्मों का निर्देशन किया था। आज मंदिरा ने अपने पति को याद करते हुए एक पोस्ट साझा किया है। अभिनेत्री ने इसके साथ एक भावुक कैप्शन लिखा है।

विज्ञापन

BB OTT 2: जैद हदीद और आकांक्षा पुरी ने की मर्यादा की सारी हदें पार, 30 सेकंड तक किया लिपलॉक
विज्ञापन


साझा किए पुराने खूबसूरत पल
मंदिरा बेदी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इसके साथ लिखा है, 'दो साल। हमें आपकी बहुत याद आती है। आपकी जिंदगी से भी बड़ी उपस्थिति को हम हमेशा मिस करते हैं। जीवन के प्रति आपका उत्साह और आपका बेहद प्यारा दिल। हमें आपकी हर खूबी याद आती है।' मंदिरा ने इसके साथ अपनी और राज की फैमिली फोटोज शेयर की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kartik Aaryan: हर हिट फिल्म के बाद कार्तिक आर्यन को तोहफे में मिलती है कार? कियारा आडवाणी ने किया खुलासा

यूजर्स दे रहे सांत्वना
एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर यूजर्स उन्हें सांत्वना देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप बेहद मजबूत महिला हैं। भगवान की कृपा आप पर सदैव बनी रहे और आपको हिम्मत मिले।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मंदिरा आपको खूब हिम्मत मिले।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह दर्द कभी कम नहीं होगा। इस दर्द के साथ जीने की आदत डालनी होगी। आप बहुत मजबूत हैं, आपको और हिम्मत मिले।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi)



दिल का दौरा पड़ने से हुआ था निधन
बता दें कि निर्माता-निर्देशक राज कौशल का 30 जून 2021 को दिल का दौरा पड़ने के चलते निधन हो गया था। राज ने 'प्यार में कभी कभी' और 'शादी के लड्डू' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। मंदिरा और राज ने वर्ष 1999 में शादी रचाई थी। 2020 में उनके यहां बेटे वीर का जन्म हुआ। इसके अलावा कपल ने एक बेटी तारा को भी गोद लिया।
Avika Gor Interview: ‘बालिका वधू’ से पहले यहां मिला मुझे पहला ब्रेक, साउथ सिनेमा ने दिखाई बड़े पर्दे की राह

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed