फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manav Vij Birthday unknown facts about Udta punjab Gunjan Saxena actor who choose acting over doctor career

Manav Vij Birthday: डॉक्टरी छोड़ मानव ने अभिनय की दुनिया में जमाया सिक्का, इन फिल्मों से मिली पहचान

Mon, 02 Jan 2023 07:15 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Mon, 02 Jan 2023 07:15 AM IST
सार

मानव विज अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले लुधियाना मेडिकल कॉलेज से होम्योपैथी की पढ़ाई कर रहे थे। साथ ही, होम्योपैथिक डॉक्टर की प्रैक्टिस भी कर रहे थे। मानव विज पेशे से अभिनेता, गायक और डॉक्टर हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ पंजाबी फिल्मों में भी काम किया। 
 
विज्ञापन
Manav Vij Birthday unknown facts about Udta punjab Gunjan Saxena actor who choose acting over doctor career
Manav Vij Birthday - फोटो : social media

विस्तार

मानव विज टीवी की दुनिया का जाना माना चेहरा हैं। उनका जन्म 2 जनवरी 1977 को फिरोजपुर पंजाब में हुआ था। वह हिंदू पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। मानव विज अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले लुधियाना मेडिकल कॉलेज से होम्योपैथी की पढ़ाई कर रहे थे। साथ ही, होम्योपैथिक डॉक्टर की प्रैक्टिस भी कर रहे थे। मानव विज पेशे से अभिनेता, गायक और डॉक्टर हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ पंजाबी फिल्मों में भी काम किया। साल 2009 में उन्होंने मेहर विज के साथ शादी की। 

विज्ञापन

Manav Vij Birthday unknown facts about Udta punjab Gunjan Saxena actor who choose acting over doctor career
Manav Vij Birthday - फोटो : social media

शहीद-ए-आजम साल 2002 से की करियर की शुरुआत
मानव विज ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में रिलीज फिल्म शहीद-ए-आजम में सुखदेव के किरदार से की थी। साथ ही, उन्होंने उड़ता पंजाब, रंगून, फिल्लौरी, नाम शबाना जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया। इन फिल्मों के जरिए मानव विज की अदाकारी की खूब सराहना की गई। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ पंजाबी फिल्मों में भी काम किया। 

यह भी पढ़ें- TV: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से कुछ तो लोग कहेंगे तक, बॉलीवुड गानों से लिए गए इन सीरियल के नाम, देखें लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

Manav Vij Birthday unknown facts about Udta punjab Gunjan Saxena actor who choose acting over doctor career
Manav Vij Birthday - फोटो : social media

अक्षय कुमार के साथ पृथ्वीराज चौहान में किया काम
अभिनेता ने देस होया परदेस, मन्नत, सुखदेव सिंह आदि पंजाबी फिल्मों में काम किया। साथ ही, साल 2011 में आई फिल्म 'मम्मी पंजाबी है' में विक्रमजीत सिंह का किरदार निभाया। शाहिद कपूर की हिट फिल्म 'उड़ता पंजाब' में मानव विज इंस्पेक्टर जुझार सिंह के किरदार में नजर आए तो उन्हें 'गुंजन सक्सेना' में भी देखा गया। इस साल रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज चौहान' में उन्होंने मोहम्मद गोरी का किरदार निभाया। 

यह भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने परिवार संग ऐसे मनाया नए साल का जश्न

विज्ञापन

Manav Vij Birthday unknown facts about Udta punjab Gunjan Saxena actor who choose acting over doctor career
Manav Vij Birthday - फोटो : social media

पंजाबी फिल्मों में भी किया काम
मानव विज ने पंजाबी हिंदी फिल्मों के साथ साथ टेलीविजन में भी काम किया। अभिनेता टीवी की दुनिया के सबसे मशहूर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में साहिल विरानी के किरदार में नजर आ चुके हैं। वहीं, साल 2008 में उन्होंने 'किस देश में है मेरा दिल' सीरियल में किरण का किरदार निभाया था। साल 2009 में वह 'मितवा' सीरियल में भी दिखाई दिए थे। इन दिनों वह वेब सीरीज में भी नजर आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- Kamaal R Khan: कॉन्ट्रोवर्सी किंग हैं कमाल आर खान, क्या उनके बारे में ये खास बातें जानते हैं आप

Manav Vij Birthday unknown facts about Udta punjab Gunjan Saxena actor who choose acting over doctor career
Manav Vij Birthday - फोटो : social media

मानव विज की फिल्में
 
फिल्म साल
शहीद-ए-आजम 2002
मम्मी पंजाबी 2011
उड़ता पंजाब 2016
रंगून 2017
फिल्लौरी 2017
नाम शबाना 2017
लखनऊ सेंट्रल 2017
बृजमोहन अमर रहे 2017
अंधाधुन 2018
रेस 3 2018
गुंजन सक्सेना 2019
पृथ्वीराज चौहान 2022

यह भी पढ़ें- Disha Parmar: नकुल मेहता के बाद दिशा परमार भी कहेंगी ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ को अलविदा, वजह का किया खुलासा

Manav Vij Birthday unknown facts about Udta punjab Gunjan Saxena actor who choose acting over doctor career
Manav Vij Birthday - फोटो : social media

मानव विज के टेलीविजन सीरियल
 
सीरियल साल
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2007
किस देश में है मेरा दिल 2008
मितवा 2009

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed