फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   MAMI Mumbai Film Festival launches the second edition of MAMI Select Filmed on iPhone initiative

MAMI: देशभर से चुने जाएंगे चार होनहार, कोंकणा सेन-विक्रमादित्य मोटवानी सहित ये धुरंधर सिखाएंगे फिल्म मेकिंग

Mon, 06 Jan 2025 02:36 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 06 Jan 2025 02:36 PM IST
सार

MAMI Mumbai Film Festival: मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल ने 'मामी सलेक्ट फिल्म्ड ऑन आईफोन' पहल के दूसरे संस्करण का एलान कर दिया है। इसके तहत चयनित निर्माताओं को इंडस्ट्री की नामी हस्तियों से फिल्म मेकिंग के गुर सीखने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
MAMI Mumbai Film Festival launches the second edition of MAMI Select Filmed on iPhone initiative
Konkona Sen, Vikramaditya Motwane, Lijo Jose And Vetri Maaran - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल ने 'मामी सेलेक्ट - फिल्म्ड ऑन आईफोन' पहल का दूसरा एडिशन लॉन्च किया है। इसमें देशभर के चार नए फिल्म निर्माताओं को आईफोन और मैकबुक मुहैया कराए जाएंगे। इन चयनित फिल्म निर्माताओं को कोंकणा सेन शर्मा, लिजो जोस पेलिसरी, विक्रमादित्य मोटवानी और वेत्रीमारन से मार्गदर्शन मिलेगा। वे इन हस्तियों से फिल्म निर्माण के गुर सीख सकेंगे। इतना ही नहीं, फेस्टिवल में इन फिल्म मेकर्स की फिल्मों को दिखाया जाएगा और यूट्यूबर पर भी फिल्में रिलीज होंगी।

विज्ञापन

शॉर्ट फिल्म शूट करने के लिए मिलेंगी सुविधाएं
मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज (MAMI), प्रतिष्ठित मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल के आयोजकों ने आज सोमवार 6 जनवरी को  ‘मामी सेलेक्ट – फिल्म्ड ऑन आईफोन’ पहल के दूसरे संस्करण का एलान किया है। इस पहल का मकसद देश के प्रतिभाशाली फिल्म निर्माताओं को अवसर देना है। इसके तहत इस बार देशभर से चार नए फिल्म निर्माताओं को अवसर दिया जाएगा। चयनित निर्माताओं को शॉर्ट फिल्म बनाने के लिए अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा फिल्म शूट करने के लिए आईफोन 16 प्रो मैक्स और फिल्म की एडिटिंग के लिए उन्हें मैकबुक प्रो दिए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें:
Azaad Official Trailer: ‘आजाद’ के ट्रेलर में अजय देवगन का बागी अंदाज, अमन देवगन-राशा थडानी की जमी जोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

चार क्षेत्रीय भाषाओं में बनानी होंगी फिल्में
मामी फेस्टिवल के डायरेक्टर शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर ने इसका एलान किया है और खुशी जाहिर की है। मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल के इंस्टाग्राम पेज से एक पोस्ट साझा की गई है। इसमें लिखा है, 'हमें इस साल के अपने पहले कार्यक्रम - मामी सेलेक्ट: फिल्म्ड ऑन आईफोन का एलान करते हुए बेहद खुशी हो रही है। इसमें देशभर के उभरते फिल्म निर्माताओं को हिंदी, मलयालम, मराठी और तमिल में चार क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्में बनानी होंगी'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by MAMI Mumbai Film Festival (@mumbaifilmfestival)

विज्ञापन

कितनी अवधि की होंगी फिल्में?
पोस्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक फिल्म की अवधि 20-40 मिनट की होगी। उभरती हुई प्रतिभाओं को चार दिग्गजों- विक्रमादित्य मोटवानी, लिजो जोस पेलिसरी, कोंकणा सेन शर्मा और वेत्रीमारन से फिल्म निर्माण के गुर सीखने का अवसर मिलेगा। फेस्टिवल में इन फिल्मों का प्रदर्शन होगा। फिर मामी के यूट्यूब चैनल पर इन्हें उपलब्ध कराया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें:
Hrithik Roshan: ऋतिक की फिटनेस की इस कदर मुरीद हुईं प्रीति जिंटा, कमेंट कर बोलीं-वाह, प्रशंसकों ने भी की तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed