फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mallika was not comfortable to bold scene with Om Puri

ओमपुरी के साथ बोल्ड सीन में कंफर्टेबल नहीं थीं मल्लिका

Tue, 23 Dec 2014 02:45 PM IST
Updated Tue, 23 Dec 2014 02:45 PM IST
विज्ञापन
Mallika was not comfortable to bold scene with Om Puri

मल्लिका की आने वाली फिल्म डर्टी पॉलिटिक्स अपशब्दों और बोल्ड सीन से भरी पड़ी है। पर इसको लेकर 'डर्टी पॉलिटिक्स' की हीरोइन मल्लिका शेरावत कहती हैं कि उन्हें भारत का बच्चा-बच्चा जानता है, पर इस फिल्म में वह बोल्ड सीन करने में कंफर्टेबल नहीं थीं। जबकि बॉलीवुड फिल्मों में अपने बोल्ड सीन के लिए हमेशा ही मल्लिका चर्चित रही हैं।

विज्ञापन


मल्लिका से एक इंटरव्यू में यह पूछे जाने पर कि ओम पुरी के साथ बोल्ड सीन फिल्माते समय वो कितनी सहज थीं? जवाब में मल्लिका ने कहा, 'मैं बिल्कुल सहज नहीं थी, लेकिन उन्होंने मुझे सहज किया।'
विज्ञापन


के सी बकोड़िया की फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' चर्चित भंवरी देवी कांड पर आधारित बताई गई है। फिल्म में ओम पुरी राजनेता की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

फिल्म में बोल्डनेस के साथ अपशब्दों की है भरमार

Mallika was not comfortable to bold scene with Om Puri

फिल्म डर्टी पॉलिटिक्स में बोल्डनेस के साथ अपशब्दों की भी भरमार है। इसका खुलासा खुद मल्लिका शेरावत ने किया है। उन्होंने ए‌क प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि फिल्म में ऐसे कई शब्दों का प्रयोग किया गया है जिसको सार्वजनिक जीवन में मैं कभी नहीं बोल सकती।

उन्होंने बताया कि ऐसे शब्दों को बोलने में ओम पुरी साहब ने मेरी काफी मदद की। उन्होंने कहा 'च से च को मिलाओ, और कह डालो' और बस हो गया। इस मौके पर पब्लिसिटी के सवाल पर कहा कि 'मेरी जिंदगी में बहुत ज्‍यादा पब्लिसिटी वैसे भी हो चुकी है। हिन्दुस्तान का बच्चा बच्चा मुझे जानता है। यहां तक की चाइना के लोगों को भी पता है मेरे बारे में।'

फिल्म डर्टी पॉलिटिक्स में मल्लिका शेरावत के साथ ओम पुरी, नसीरूद्दीन शाह, अनुपम खेर, आशुतोष राणा और राजपाल यादव भी अहम भूमिका में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed