फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mallika tweet on Welcome to Obama

मल्लिका ने ओबामा के वेलकम में दिया अजीब बयान

Tue, 27 Jan 2015 03:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Jan 2015 03:48 PM IST
विज्ञापन
Mallika tweet on Welcome to Obama

मल्लिका शेरावत बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं, जो सूर्खियों में आने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देतीं। मल्लिका ने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत आने के बाद उनका स्वागत करते हुए कहा है कि राष्ट्रपति ओबामा से दो बार मिलने वाली वह बॉलीवुड की एकमात्र एक्ट्रेस हैं।

विज्ञापन


मल्लिका ने सोशल साइट पर ओबामा और अपनी एक पूरानी फोटो शेयर करते हुए ट्विट किया है। साथ ही उन्होंने ओबामा के भारत आगमन का स्वागत करते हुए 'वेलकम ओबामा' लिखा है।

विज्ञापन

'मैं अपने चेक खुद साइन करती हूं'

Mallika tweet on Welcome to Obama

मल्लिका शेरावत की फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' 13 फरवरी को रिलीज होने वाली है। जिसे लेकर मल्लिका काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में ओम पुरी, नसीरूद्दीन शाह और जैकी श्रॉफ जैसे दिग्गज कलाकार हैं।

हाल ही में जब मल्लिका से पूछा गया कि वो मर्डर वाला जादू बरकरार रखने में नाकामयाब रहीं तो उन्होंने कहा, 'ये इस पर निर्भर करता है कि आप अपनी सफलता को कैसे बयां करते हैं। मैं अब भी आत्मनिर्भर महिला हूं। मैं अपने फैसले खुद लेती हूं। मैं अपने चेक खुद साइन करती हूं। मल्लिका ने कहा कि, मेरे लिए आत्म निर्भर रहना सफलता है, न कि 200 फिल्में साइन करना। मैं अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से दो मिलने वाली अकेली एक्टर हूं। मैं जहां हूं, उससे संतुष्ट हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed