पड़ोसियों से 'रिश्ते सुधारने हैं तो मोदी जी मुझे..'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने पीएम मादी से कहा है कि वो विश्व के अन्य देशों से भारत के रिश्ते सुधार सकती हैं। उन्होंने अपनी फिल्म से जुड़े एक प्रमोशनल इवेंट में कहा कि 'अगर मोदी जी मुझे विदेश मंत्री बना देते हैं तो मैं राजनीति में आने के लिए तैयार हूं और फिर मैं सब देशों से भारत के रिश्ते सुधार दूंगी।'
हालांकि मल्लिका अपने बयानों के कारण हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। अभी मल्लिका अपनी आने वाली फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में वह लगातार राजनीति के मु्द्दों पर बोल रहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खुद को विदेश मंत्री बनाने की बात कहना भी उसी का हिस्सा है।
'मैडमजी' से कोई तुलना नहीं 'डर्टी पॉलिटिक्स' की
अपनी फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' को लेकर मल्लिका फार्म में चल रहीं हैं। वहीं वह प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्म 'मैडम जी' से अपनी फिल्म की कोई तुलना नहीं मानतीं।
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'मैडमजी' से अपनी फिल्म की तुलना करने पर मल्लिका ने कहा, 'अरे क्या मुकाबला? कैसा मुकाबला? डर्टी पॉलिटिक्स और मैडमजी दोनों मैदान में है, जो दोनों में बेहतर हो, वह जीते। हमारा किसी से मुकाबला नहीं है, 'मैडमजी' से तो बिल्कुल नहीं।'