अभिनेता सतार का निधन, 300 से अधिक फिल्मों में कर चुके हैं काम
मलयालम अभिनेता सतार (Sathar) के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। पिछले कुछ दिनों से लिवर की समस्या से जूझ रहे अभिनेता ने मंगलवार सुबह दुनिया को अलविदा कह दिया। 67 वर्षीय एक्टर ने अस्पताल में ही इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता का अंतिम संस्कार केरल के कोडुंगल्लूर में शाम चार बजे किया जाएगा। एक्टर के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर न सिर्फ आम यूजर्स बल्कि सेलेब्स भी उन्हें याद कर रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं। अजु वर्गीस, कुंचको बोबन और लाल जोस जैसे सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर सथार को याद किया।
बता दें कि सतार 300 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके थे। इसके साथ ही उन्होंने प्रोडक्शन में भी अपना हाथ आजमाया था। 70 और 80 के दशक में अभिनेता फिल्म इंडस्ट्री में काफी एक्टिव रहे। वहीं करीब 45 साल तक उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया। सथार ने साल 1975 में फिल्म Bharyaye Avashyamundu Samarppanam से एक्टिंग डेब्यू किया था। सतार न सिर्फ हीरो बल्कि विलेन के किरदार भी बखूबी निभाते थे। सतार की हिट फिल्मों की लिस्ट में बीना, ईनाडू, अंजना थीरंगल, नीलथमारा जैसी कई फिल्में शामिल हैं।
पढ़ें: PM मोदी पर फिल्म बनाएंगे भंसाली और जरीन खान के खुलासे सहित ये हैं बॉलीवुड की बड़ी खबरें
.........Actor SATHAR..... 🙏🏼 Prayers for the departed soul😔😔
A post shared by Kunchacko Boban (@kunchacks) on