सलमान खान और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म इंशाअल्लाह को लेकर मचे बवाल से ऊबे मशहूर निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली अब बनाने जा रहे हैं, मन बैरागी। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म है और इसमें मोदी के जीवन से जुड़ी ऐसी कहानी दिखाई जाएगी जो अभी तक लोगों के सामने नही आई है।
PM मोदी पर फिल्म बनाएंगे भंसाली और जरीन खान के खुलासे सहित ये हैं बॉलीवुड की बड़ी खबरें
आमिर खान को लेकर हाल ही में खबर आई कि वह एक बार फिर से गुलशन कुमार की बायोपिक 'मोगुल' में वापसी कर चुके हैं। इस फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर कर रहे हैं। सुभाष पर मीटू आंदोलन के तहत गीतिका त्यागी ने गंभीर आरोप लगाए थे। आमिर की वापसी पर कई लोगों ने कड़ा विरोध किया था। लेकिन इस बीच खुलासा हुआ है कि आखिर क्यों सुभाष कपूर के साथ काम करने के लिए आमिर तैयार हो गए?
मीटू के आरोपी संग इस वजह से काम करने को राजी हुए आमिर खान, पत्नी किरण राव हैं वजह
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जा रहे टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 11' सुर्खियों में बना हुआ है। शो से न सिर्फ कंटेस्टेंट्स रूपये जीत रहे हैं बल्कि अमिताभ बच्चन दर्शकों का दिल भी जीत रहे हैं। हाल ही में इस सीजन का पहला करोड़पति विनर सामने आया। जिसके बाद इस सीजन की दूसरी करोड़पति एक महिला बनी हैं।
1500 रुपये कमाने वाली महिला बनी केबीसी 11 की दूसरी करोड़पति विजेता, जानें कौन हैं बबीता ताड़े
दीपिका पादुकोण हाल ही में लिव लाफ लव फाउंडेशन के इवेंट में शामिल हुईं। मानसिक रोगों और रोगियों के लिए इस खास एनजीओ की नींव दीपिका ने ही रखी थी। एनजीओ के चार साल पूरे होने पर दीपिका ने मानसिक स्वास्थ्य विषय पर पहली लेक्चर सीरीज की शुरुआत की। इस दौरान दीपिका बातों ही बातों में ये भूल गईं कि वो शादीशुदा हैं।
VIDEO: अपने पति रणवीर सिंह को भूल बैठीं दीपिका पादुकोण, ऐसे याद आई शादीशुदा होने की बात
फिल्मी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच जैसी घटनाएं हमेशा से सुनने को मिलती रही हैं। बॉलीवुड की ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जो कास्टिंग काउच जैसी घटना का शिकार हो चुकी हैं और घटना के बारे में खुलासे कर चुकी हैं। ऐसे में सलमान खान के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं अभिनेत्री यानी जरीन खान ने खुद के साथ हुए कास्टिंग काउच के अनुभव को साझा किया। जरीन खान ने खुलासा किया है कि वह फिल्म इंडस्ट्री में दो बार कास्टिंग काउच जैसी घटना का शिकार हो चुकी हैं।
कास्टिंग काउच पर जरीन खान के दो खुलासे, किसिंग सीन की रिहर्सल करना चाहता था डायरेक्टर