फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Malayalam Actress Sexual Assault in Mall, said a person from the crowd grabbed me

South Actress: 'मॉल में भीड़ के बीच एक शख्स ने मुझे...', मशहूर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

Wed, 28 Sep 2022 12:20 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 28 Sep 2022 12:20 PM IST
सार

इस मामले में पुलिस का कहना है कि उनकी तरफ से जांच शुरु कर दी गई है और दोषियों की पहचान करने और उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Malayalam Actress Sexual Assault in Mall, said a person from the crowd grabbed me
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मलयालम फिल्म की एक लोकप्रिय अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट के जरिए चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि उत्तरी केरल के एक मॉल में फिल्म प्रचार के दौरान उनके साथ यौन उत्पीड़न किया गया। इस पोस्ट में अपने साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि एक अन्य अभिनेत्री ने भी मंगलवार देर रात व्यस्त मॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ऐसा ही अनुभव किया। इस घटना का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और स्थानीय टीवी चैनलों ने भी इसे प्रसारित किया।

विज्ञापन


Gal Gadot-Yaron: चट मंगनी पट ब्याह जैसी है गैल गैडोट और यरोन की कहानी, खुद को ढूंढने गए थे, एक-दूजे को पा लिया

विज्ञापन

पोस्ट साझा करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, "कोझिकोड एक ऐसी जगह है जिसे मैं बहुत प्यार करती थी। लेकिन, रात में  एक कार्यक्रम के बाद लौटते समय, भीड़ में से एक व्यक्ति ने मुझे पकड़ लिया। मुझे यह बताते हुए भी घृणा महसूस हो रही है। क्या हमारे आसपास के लोग इतने निराश हैं? हम प्रमोशन के लिए कई जगहों पर गए थे, लेकिन मेरा इतना खराब अनुभव कहीं नहीं रहा। मेरे साथी एक्ट्रेस के साथ भी ऐसा ही हुआ था। भीड़ के दुर्व्यवहार का शिकार हुई दूसरी अभिनेत्री ने भी अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से अपना दर्दनाक अनुभव साझा किया है।

Ekta Kapoor: एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, एक साल पहले बेगूसराय में दर्ज हुआ था मामला

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मॉल में भीड़भाड़ थी और सुरक्षाकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए संघर्ष कर रहे थे। अभिनेत्री ने कहा कि एक व्यक्ति ने उनके एक सह-कलाकार के साथ दुर्व्यवहार किया लेकिन वह प्रतिक्रिया नहीं दे सकीं। बाद में मुझे भी इसी तरह के अनुभव का सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने प्रतिक्रिया दी ... मैं चाहती हूं कि किसी को भी अपने जीवन में इस तरह के अनुभव का सामना न करना पड़े।' एक्ट्रेस ने कहा कि वह चाहती हैं कि दोषियों को सजा मिले। 

Krrish 4: ‘ब्रह्मास्त्र’ को टक्कर देगी ऋतिक की ‘कृष 4’? फिल्म के वीएफएक्स पर राकेश रोशन ने दिया बड़ा हिंट

विज्ञापन

पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि उनकी तरफ से जांच शुरु कर दी गई है और दोषियों की पहचान करने और उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि एक महीने पहले इसी मॉल में आयोजित एक प्रचार कार्यक्रम में अपने पसंदीदा अभिनेता को देखने के लिए वहां जमा भीड़ नियंत्रण से बाहर हो गई थी। जिसके बाद पूरे कार्यक्रम को छोटा करना पड़ा था।

Deadpool 3: खुशखबरी! 2024 में रिलीज होगा डेडपूल का तीसरा पार्ट, वूल्वरिन बनकर लौटेंगे ह्यू जैकमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed