अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी 'ब्रह्मास्त्र' को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। यह फिल्म 9 सितंबर को रिलीज हुई थी और अब भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। हालांकि, एक सच्चाई यह भी है कि कहानी और डायलॉग्स को छोड़ दिया जाए तो 'ब्रह्मास्त्र' के वीएफएक्स और विजुअल इफेक्ट्स की हर जगह तारीफ हुई है। अभिनेता और निर्देशक राकेश रोशन भी 'ब्रह्मास्त्र' के वीएफएक्स से काफी प्रभावित हुए हैं और उन्होंने इसे शानदार बताया है। इतना ही नहीं, उन्होंने बताया है कि 'कृष 4' में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा।
Krrish 4: ‘ब्रह्मास्त्र’ को टक्कर देगी ऋतिक की ‘कृष 4’? फिल्म के वीएफएक्स पर राकेश रोशन ने दिया बड़ा हिंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Wed, 28 Sep 2022 10:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन