{"_id":"5f7311b68c6f92443735a2cd","slug":"malayalam-actress-kanmadam-grandma-sarada-nair-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलयालम अभिनेत्री सारदा नायर का निधन, 92 की उम्र में ली आखिरी सांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मलयालम अभिनेत्री सारदा नायर का निधन, 92 की उम्र में ली आखिरी सांस
Tue, 29 Sep 2020 04:21 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 29 Sep 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
सारदा नायर
- फोटो : Twitter- @Mohanlal
मलयालम अभिनेत्री सारदा नायर (Sarada Nair) का मंगलवार को उनके पालक्काड (केरल) के निवास स्थान पर निधन हो गया। उन्हें 'कन्नड़म' फिल्म में भानु की दादी का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। वह 92 साल की थीं।
विज्ञापन
सारदा उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थीं। अभिनेता मोहनलाल ने अपने सह-कलाकार सारदा नायर के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मोहनलाल ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “सारदा अम्मा को श्रद्धांजलि।”
विज्ञापन
'कन्नड़म' फिल्म में मंजू वॉरियर के साथ सारदा नायर की शानदार ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री थी। उन्होंने Pattabhishekam में भी काम किया। इस फिल्म में उन्होंने दादी का किरदार निभाया था। अनिल बाबू के निर्देशन में बनी ये फिल्म 1999 में रिलीज हुई थी। इसमें मुख्य भूमिका में जयराम और मोहिनी थे।
विज्ञापन
ശാരദ അമ്മയ്ക്ക് ആദരാഞ്ജലികൾ pic.twitter.com/6kMernXTsl
— Mohanlal (@Mohanlal) September 29, 2020