Malaika Arora: लहंगा पहन रैंप वॉक करते हुए ठुमके लगाने पर ट्रोल हुईं मलाइका, यूजर्स बोले- सबको शहनाज बनना है
मलाइका अरोड़ा आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में मलाइका ने रैंप वॉक किया तो वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। सोशल मीडिया पर वायरल होते इस वीडियो में मलाइका की तुलना शहनाज गिल से की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अक्सर ही अपने लुक्स के चलते लाइमलाइट में बनी रहती हैं। मलाइका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। मलाइका को फैशन शोज में अक्सर रैंप वॉक करते हुए देखा जाता है। शुक्रवार को मलाइका ने रैंप वॉक किया तो वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। सोशल मीडिया पर वायरल होते इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
दरअसल, मलाइका अरोड़ा शुक्रवार को डिजाइनर गोपी वैद के लिए येलो कलर के लहंगे में रैंप वॉक कर रही थीं। इस दौरान अभिनेत्री ने अपने लुक को मैचिंग चूड़ियां, टीका और बालों का बन बनाकर कंप्लीट किया था। इस लुक में वह खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन वह वॉक करते हुए थिरकने लगी तो, कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आया और वह शहनाज गिल से मलाइका की तुलना करने लगे। ज्ञात हो कि शहनाज गिल ने डेरैंप वॉक करते हुए लाल लहंगे में डांस कर सुर्खियां बटोरी थीं।
Bigg Boss 16: नए अंदाज में सजा बिग बॉस का घर, लिविंग एरिया से लेकर गार्डन तक तस्वीरों में देखें शो का नया सेट
मलाइका के इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'शहनाज को देखकर सब रैंप पर नाचने लगे हैं', तो दूसरे ने लिखा, 'शहनाज गिल को कॉपी कर रहे हैं बस, ओवर एक्टिंग बूढ़ी औरत।' इसके अलावा एक अन्य ने लिखा, 'टीवी और बॉलीवुड के सभी सितारे शहनाज गिल बनना चाहते हैं, लेकिन शहनाज एक ही है, वो शेरनी है।' वहीं, कुछ लोग मलाइका के लुक और डांस की तारीफ भी कर रहे हैं।
Bigg Boss 16: आज से 'बिग बॉस' के घर में कैद होंगे ये मशहूर सितारे, देखने को मिलेगा हाई वोल्टेज ड्रामा

बता दें कि इस साल जून में बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल ने अहमदाबाद में एक फैशन शो में डेब्यू किया था। उन्होंने लाल रंग के लहंगे में दुल्हन के रूप में कपड़े पहने और दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के गाने पर डांस किया था। उनका यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था।
Maidaan: अजय देवगन की 'मैदान' की नई रिलीज डेट का एलान, सैयद अब्दुल रहीम बन सिनेमाघरों में दस्तक देंगे अभिनेता