{"_id":"617037413ed0ce7b7d0d4c23","slug":"malaika-arora-shuts-down-comment-on-instagram-after-being-trolled-over-dance-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: डांस वीडियो पर ट्रोल हुईं मलाइका, ट्रोलर्स को सबक सिखाने के लिए उठाया यह कदम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: डांस वीडियो पर ट्रोल हुईं मलाइका, ट्रोलर्स को सबक सिखाने के लिए उठाया यह कदम
Wed, 20 Oct 2021 09:05 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 20 Oct 2021 09:05 PM IST
सार
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं। हालांकि, कई बार ऐसी स्थिति भी आ जाती है जिसकी वजह से मलाइका अरोड़ा को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial
विस्तार
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं। हालांकि, कई बार ऐसी स्थिति भी आ जाती है जिसकी वजह से मलाइका अरोड़ा को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ता है। कुछ दिन पहले ही उन्हें उनके वॉकिंग स्टाइल के कारण ट्रोल होना पड़ा था। लेकिन, अब मलाइका ने ट्रोलर्स को सबक सिखाने के लिए बड़ा कदम उठाया है।
विज्ञापन
किस वीडियो पर ट्रोल हुईं मलाइका?
हाल ही में मलाइका ने योगा पार्टनर सर्वेश शशि के साथ डांस वीडियो पोस्ट किया था। जिस पर काफी लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। जहां एक तरफ मलाइका के फैंस ने वीडियो में उनके डांस की तारीफ कर रहे थे, वहीं कई लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया। जिसके बाद मलाइका ने ट्रोलर्स से निपटने का फैसला लिया।
विज्ञापन
कमेंट सेक्शन को किया बंद
मलाइका ने ट्रोलर्स से निपटने के लिए इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया है। ऐसे में उनके इस डांस वीडियो पर अब कोई कमेंट नहीं कर पा रहा है। इस वीडियो पोस्ट को अब तक 3 लाख 30 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। कमेंट सेक्शन को बंद करने के बाद इस वीडियो पर कोई भी टिप्पणी नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
मलाइका ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था, सभी लोगों को गुड मॉर्निंग। चलो आज थोड़ा योग करते हैं... हम सभी योग के प्रेमी हैं और हम सभी को दिल से जरूर डांसर होना चाहिए।
View this post on Instagram