फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Malaika Arora Share Her Beauty Secret And Skin care Routine

Malaika Arora: खुल गया 51 साल की मलाइका अरोड़ा के यंग रहने का राज, स्किन केयर रूटीन जानकर होगी हैरानी

Sun, 20 Jul 2025 06:17 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 20 Jul 2025 06:17 PM IST
सार

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड में हिट आइटम डांस के अलावा अपनी ब्यूटी, फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में इस एक्ट्रेस ने अपना स्किन केयर रूटीन फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस रूटीन से उनके यंग रहने का राज भी खुल गया है।

विज्ञापन
Malaika Arora Share Her Beauty Secret And Skin care Routine
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@malaikaaroraofficial

विस्तार

मलाइका अरोड़ा अपने इंस्टाग्राम पेज अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इन तस्वीरों में 51 साल की मलाइका की फिटनेस, यंग स्किन देखकर फैंस को हैरान होती है। फैंस ने एक्ट्रेस को जमकर वर्कआउट करते तो देखा है। मगर उनके ब्यूटी सीक्रेट के बारे में नहीं जानते हैं। हाल ही में मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपना स्किन केयर रूटीन शेयर किया है। 

विज्ञापन


सिंपल-ईजी है मलाइका का स्किन केयर रूटीन 
मलाइका का स्किन केयर रूटीन बड़ा सिंपल है। वह मेकअप करने से पहले इसे फॉलो करती हैं। वह सबसे पहले चेहरे पर ऑयल लगाती हैं और फिर एक फेस रोलर से स्किन की मसाज करती हैं। इसके बाद अपनी आंखों के नीचे आई मास्क लगाती हैं। इसके बाद एक मिनी फैन (पंखे) से अपना चेहरा ड्राय करती हैं। इस स्किन केयर रूटीन के बाद ही वह अपना मेकअप करती हैं। इससे प्रोसेस से ही उनकी स्किन टाइट रहती हैं, ग्लो करती है।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)


मलाइका की खूबसूरती के कायल हुए फैंस 
मलाइका अरोड़ा के इस स्किन केयर रूटीन, मेकअप से पहले की तैयारी को फैंस ने भी पसंद किया है। कई यूजर्स ने मलाइका की सुंदरता को सराहा है। एक यूजर लिखती हैं, ‘आपको मेकअप की जरूरत नहीं, आप नेचुरल ब्यूटी हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप ऐसी वीडियो शेयर करती रहें।’ कई यूजर्स ने मलाइका की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में ‘ब्यूटीफुल’ लिखा है। 

ये खबर भी पढ़ें: Malaika Arora: 'मैं गिरी, फिर उठी, आहत हुई, लेकिन जिंदा हूं', मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट 

इन प्रोजेक्ट्स में नजर आईं मलाइका 
सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ में ‘मुन्नी बदनाम हुई’ आइटम सॉन्ग के कारण मलाइका को आज भी याद किया जाता है। वह कई डांस रियलिटी शो को भी जज करती हैं। पिछले साल एक मराठी फिल्म ‘एक नंबर’ में स्पेशल अपीयरेंस मलाइका ने किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed