फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Malaika Arora Opens Up On Social Media Trollings Says Dusron Ko Khush Karne Ki Jarurat Nahin

सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर मलाइका अरोड़ा ने दिया करारा जवाब, कहा- ‘दूसरों को खुश करने की जरूरत नहीं’

Fri, 29 May 2026 01:14 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 29 May 2026 01:14 PM IST
सार

Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने करियर की शुरुआत से ही लोगों की नजरों में रही हैं। उनके काम के अलावा उनकी पर्सनल लाइफ, खासकर उनके रिश्तों को लेकर भी अक्सर चर्चा होती रहती है।

विज्ञापन
Malaika Arora Opens Up On Social Media Trollings Says Dusron Ko Khush Karne Ki Jarurat Nahin
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम-@malaikaaroraofficial

विस्तार

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग्स को कमेंट्स को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि अब उन्होंने अपनी इनर हैप्पीनेस यानी अंदर की खुशी को संभालना सीख लिया है। जानिए एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन

इंटरनेट पर बहुत शोर होता है
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में मलाइका ने कहा, ‘मैं अपनी खुशी को इस तरह बचाती हूं कि मुझे याद रहता है कि इंटरनेट पर बहुत शोर होता है, लेकिन हर बात समझदारी भरी नहीं होती। अगर आप अपनी शांति को लोगों की राय के भरोसे छोड़ देंगे, तो आप कभी अंदर से खुश नहीं रह पाएंगे।’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने अपनी सीमाएं बनानी सीख ली हैं। अब मैं अपने बारे में हर बात नहीं पढ़ती और न ही हर किसी की राय को दिल पर लेती हूं। मैं असली जिंदगी, अपने काम, अपने करीबियों और अपनी रोजमर्रा की आदतों पर ध्यान देती हूं। यही चीजें मुझे जमीन से जोड़े रखती हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Malaika Arora Opens Up On Social Media Trollings Says Dusron Ko Khush Karne Ki Jarurat Nahin
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम-@ malaikaaroraofficial

मैं हर बात पर रिएक्ट नहीं करती
मलाइका का मानना है कि उम्र के साथ सोच भी बदलती है। उन्होंने आगे कहा ‘अब मैं हर बात पर रिएक्ट नहीं करती। मुझे समझ आ गया है कि जो लोग आलोचना करते हैं, वह उनके बारे में ज्यादा बताता है, न कि मेरे बारे में। मेरी खुशी अब इस बात में है कि मैं खुद को जानती हूं और उसी में खुश हूं।’

Malaika Arora Opens Up On Social Media Trollings Says Dusron Ko Khush Karne Ki Jarurat Nahin
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @malaikaaroraofficial

दूसरों को खुश करने की जरूरत नहीं
उन्होंने यह भी माना कि पहले वह भी बाकी लोगों की तरह सोचती थीं कि कहीं वह ज्यादा बोल्ड, ज्यादा ओपन या ज्यादा अलग तो नहीं हैं। लेकिन अब उन्हें एहसास हो गया है कि यही उनकी ताकत है।

ये भी पढ़ें- रातों-रात बन गईं थीं पूरे देश की क्रश, फिर हुआ कुछ ऐसा कि चली गई याददाश्त; अब करना चाहती हैं फिल्मों में वापसी

मलाइका ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, ‘आज मैं जैसी हूं, उसे बिना किसी माफी के अपनाती हूं। अब मुझे खुद को बदलकर दूसरों को खुश करने की जरूरत नहीं लगती। अपनी जिंदगी के इस पड़ाव पर मुझे अपने आप में ही सुकून मिलता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed