फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Malaika Arora ignored Arbaaz khan both spotted at bandra netizens asked about arjun kapoor

Arbaaz Khan-Malaika: मलाइका ने नहीं सुनी अरबाज की कोई बात? मनाने के लिए पीछे-पीछे भागते रहे एक्स हसबैंड

Wed, 04 Jan 2023 01:04 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 04 Jan 2023 01:04 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर अरबाज और मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों साथ नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Malaika Arora ignored Arbaaz khan both spotted at bandra netizens asked about arjun kapoor
मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों वह अपने शो 'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर भी चर्चा में हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो मलाइका इन दिनों अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। अरबाज खान से तलाक लिए उन्हें काफी वक्त हो गया है। दोनों को कम ही मौकों पर साथ देखा जाता है। अक्सर अपने बेटे अरहान के लिए दोनों के बीच मुलाकात हो जाती है। मगर हाल ही में मलाइका और अरबाज मुंबई की सड़कों पर साथ नजर आए। हालांकि, इस दौरान मलाइका अपने एक्स हसबैंड को पूरी तरह नजर अंदाज करती नजर आईं।

विज्ञापन

Gadar 2: सामने आई 'गदर 2' की पहली झलक? बैलगाड़ी का पहिया हवा में लहराते नजर आए सनी देओल

विज्ञापन

Malaika Arora ignored Arbaaz khan both spotted at bandra netizens asked about arjun kapoor
मलाइका-अरबाज - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर अरबाज और मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि, दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हो रही, उल्टा मलाइका अरोड़ा तो अरबाज खान को इग्नोर करती नजर आ रही हैं। वीडियो में पानी की बोतल हाथ में थामे अरबाज खान मलाइका के पीछे-पीछे चलते नजर आ रहे हैं, वहीं मलाइका उन्हें इग्नोर करते हुए बहुत तेजी से आगे बढ़ती नजर आ रही हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Malaika Arora ignored Arbaaz khan both spotted at bandra netizens asked about arjun kapoor
अरबाज खान, मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में मलाइका का लुक हमेशा की तरह बेहद स्टाइलिश है। उन्होंने स्वेटशर्ट के साथ ब्लेजर पहना हुआ है और इसके साथ लॉन्ग बूट पहने हैं। इन दोनों को फिर से साथ देख फैंस हैरान नजर आ रहे हैं। कई यूजर्स को तो अर्जुन कपूर की फिक्र सता रही है। एक यूजर ने पूछा, 'अर्जुन भैया कहां रह गए?' एक अन्य यूजर ने पूछा, 'यह देखकर अर्जुन कपूर पर क्या बीतेगी?' कुछ यूजर्स दोनों को साथ देखकर खुशी का इजहार भी करते नजर आ रहे हैं।
Sukesh Chandrashekhar case: एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने कोर्ट में दर्ज कराया बयान, ठग सुकेश के साथ जुड़ा था नाम

विज्ञापन

Malaika Arora ignored Arbaaz khan both spotted at bandra netizens asked about arjun kapoor
मलाइका अरोड़ा, अरहान खान, अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा की शादी 1998 में हुई थी। हालांकि, 2017 में दोनों का तलाक हो गया। बता दें कि दोनों का एक बेटा अरहान खान है। दोनों अपनी जिंदगी में काफी आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन बेटे की खातिर दोनों कई खास मौके पर एक-दूसरे के साथ देखे जाते हैं।

TV Actress: सबसे ज्यादा कमाई करने के लिए मशहूर हैं ये टीवी एक्ट्रेस, जानिए इनकी नेटवर्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed