फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Malaika Arora gives poses in saree video goes viral users praise actress

Viral Video: 'कौन कहेगा कि इनका जवान बेटा है' मलाइका अरोड़ा ने साड़ी में दिए पोज; यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट

Sat, 30 May 2026 12:15 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sat, 30 May 2026 12:15 AM IST
सार

Malaika Arora Viral Video: मलाइका अरोड़ा ने साड़ी में पैपराजी के सामने पोज दिए हैं। यूजर्स को साड़ी में उनका लुक बहुत अच्छा लगा है। वायरल वीडियो पर वह अच्छे कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Malaika Arora gives poses in saree video goes viral users praise actress
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मलाइका अरोड़ा अपनी बेहतरीन फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर इवेंट में अपने लुक से लोगों को हैरान कर देती हैं। हाल में मलाइका अरोड़ा साड़ी पहन कर एक इवेंट में शामिल हुईं। साड़ी में उन्होंने कैमरे के सामने पोज दिए दिए हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा हल्के रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। उस पर हल्की कढ़ाई है। उन्होंने मैचिंग गहने पहने हैं। साथ में एक छोटा बैग लिया है। उन्होंने बालों को बांधा है और शानदार मेकअप से अपने लुक को पूरा किया है। वीडियो को कई यूजर्स पसंद कर रहे हैं और उस पर कमेंट कर रहे हैं। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स ने की मलाइका की तारीफ
मलाइका के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा 'कौन कहेगा कि इनका एक जवान बेटा है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'मुझे ये लुक पसंद आया।' एक और यूजर ने लिखा 'बहुत खूबसूरत। यह अच्छी आत्मा हैं। उनकी मासूमियत उनके चेहरे से झलकती है।' एक और यूजर ने लिखा 'ओह माय गॉड, वह साड़ी कितनी अच्छी है।'




मलाइका का बेटा?
मलाइका अरोड़ा की शादी अरबाज खान के साथ 12 दिसंबर 1998 को हुई थी। दोनों का एक बेटा अरहान खान है। उसका जन्म 9 नवंबर 2002 को हुआ था। मलाइका का बेटा अरहान अब लगभग 24 साल का हो गया है।

पहली बार अपने जुड़वा बच्चों के साथ नजर आए दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया, पैपराजी से की ये खास गुजारिश

Malaika Arora gives poses in saree video goes viral users praise actress
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अरोड़ा का करियर
मलाइका अरोड़ा ने एमटीवी वीजे (VJ) के रूप में शुरुआत की और बॉलीवुड में अपने शानदार आइटम सॉन्ग्स जैसे 'छैया छैया' और 'मुन्नी बदनाम हुई' से बड़ी पहचान बनाई। इसके अलावा, वह एक सफल मॉडल, फिल्म निर्माता और कई रियलिटी टीवी शोज की जज भी रही हैं। हाल ही में वह फिल्म ‘थामा’ (2025) के गाने ‘पॉइजन बेबी’ में नजर आई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed