फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   malaika arora enters Sanya Malhotra starrer film Pataakha

'पटाखा' में हुई मलाइका अरोड़ा की एंट्री, अब ‘हेलो हेलो’ से लगाएंगी डांस फ्लोर पर आग

Mon, 20 Aug 2018 07:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 20 Aug 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
malaika arora enters Sanya Malhotra starrer film Pataakha
मलाइका अरोड़ा
फिल्म 'रंगून' के बाद डायरेक्टर विशाल भारद्वाज फिल्म 'पटाखा' लेकर आए हैं। फिल्म को धीरज वाधवान के साथ विशाल की पत्नी की रेखा भारद्वाज भी प्रोड्यूस कर रही हैं। फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’ फेम टीवी की फेमस स्टार राधिका मदान और दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा अभिनय करने जा रही हैं।
विज्ञापन


खबर है कि विशाल विशाल भारद्वाज की इस फिल्म में एक तड़कता भड़कता आइटम नंबर भी रखा गया है। गाने पर मलाइका अरोड़ा थिरकती नजर आएंगी। इस गाने के बोल हैं ‘हेलो हेलो’ जिसे गुलजार ने लिखा है। इसे खुद विशाल ने कंपोज किया है, जबकि गाने को रेखा भारद्वाज ने अपनी आवाज दी है।
विज्ञापन

malaika arora enters Sanya Malhotra starrer film Pataakha
Pataakha
‘पटाखा’ की कहानी चरण सिंह पथिक की लघु कथा पर बेस्ड है, जो राजस्थान को बैकड्रॉप में रखते हुए दो बहनों की कहानी बयां करती है। दोनों बहनें एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाती। 'पटाखा' में सान्या मल्होत्रा के अलावा टीवी एक्ट्रेस राधिका मदान और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में है। कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में सभी किरदार बेहद अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।

फिल्म में विजय राज सान्या और राधिका के पिता के रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। गौरतलब है कि विशाल भारद्वाज लंबे समय बाद किसी फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। इससे पहले वह सैफ अली खान, शाहिद कपूर और कंगना रनौत अभिनीत फिल्म 'रंगून' लेकर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। वहीं आपको बता दें कि फिल्म 'पटाखा' 28 सितबंर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed