Malaika Arora-Arbaaz Khan: कपड़ों की वजह से मलाइका-अरबाज का हुआ तलाक? एक्टर ने खुद बताई पूरी सच्चाई
अरबाज और मलाइका के रिश्ते की बात करें तो दोनों की मुलाकात 90 के दशक में हुई थी। एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 1998 में शादी कर ली थी। दोनों का रिश्ता 19 वर्षों तक चला, इसके बाद दोनों की राहें जुदा हो गईं।
विस्तार
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा को किसी समय बॉलीवुड की सबसे अच्छी जोड़ियों में से एक माना जाता था। दोनों के बीच काफी अच्छा तालमेल था और इनकी केमिस्ट्री भी लोगों को काफी पसंद आती थी। हालांकि बरसों पुराना यह रिश्ता अब खत्म हो चुका है। दोनों अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। अरबाज से अलग होने के बाद मलाइका अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों अपने रिश्ते पर खुलकर बात करते हैं, साथ ही दोनों को कई बार एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते भी देखा गया है।
वहीं, अरबाज और मलाइका के रिश्ते की बात करें तो दोनों की मुलाकात 90 के दशक में हुई थी। एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 1998 में शादी कर ली थी। दोनों का रिश्ता 19 वर्षों तक चला, इसके बाद दोनों की राहें जुदा हो गईं। रिश्ता टूटने के बाद इसके पीछे की वजहों पर लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए। फैंस यह तक अनुमान लगाने लगे कि छोटे कपड़ों और फैशन की वजह से दोनों का तलाक हुआ। हालांकि अरबाज यह साफ कर चुके हैं कि दोनों के रिश्ता टूटने की वजह यह नहीं है। एक इंटरव्यू के दौरान अरबाज इस बारे में खुलकर बता चुके हैं कि उन्होंने मलाइका को उनके कपड़ों के लिए कभी भी कोई रोक-टोक नहीं की।
South Celebs: साउथ के ये सितारे एक-दूसरे को देते हैं कड़ी टक्कर, फैंस के बीच भी छिड़ी रहती हैं जंग
इंटरव्यू के दौरान अरबाज ने बताया था, ''मैंने कपड़ों के लिए कभी रोक-टोक नहीं की। मैंने हमेशा से मलाइका के पहनावे का समर्थन किया है, क्योंकि मैं जानता हूं कि जिसको जिस चीज के लिए जितना रोका जाए वह वही काम करता है। इसलिए मैंने कभी भी मलाइका के फैशन को लेकर कुछ नहीं कहा।'' हालांकि दोनों में से किसी ने भी तलाक के इतने वर्षों बाद भी अलग होने की असली वजह नहीं बताई है। कहा जाता है कि दोनों के विचारों में मतभेद होने लगे थे जिसकी वजह से उन्होंने तलाक ले लिया।
Sidharth Malhotra: मुझे किसी ने इनवाइट ही नहीं किया..कियारा संग अपनी शादी की खबरों पर बोले सिद्धार्थ मल्होत्रा