फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mahendra Singh Dhoni Cameo In Let's Get Married His Wife Sakshi Produced This Film as per reports

Dhoni: 'लेट्स गेट मैरिड' में दिखाई देंगे धोनी, पत्नी के साथ मिलकर बनाई प्रोडक्शन कंपनी की ये है पहली फिल्म

Sun, 23 Jul 2023 11:28 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 23 Jul 2023 11:28 PM IST
सार

महेंद्र सिंह धोनी के प्रोडक्शन हाउश तले बनने वाली फिल्म से बड़ी डिटेल सामने आई है। खबरें हैं कि 'धोनी एंटरटेनमेंट्स' बैनर तले बनने वाली फिल्म लेट्स गेट मैरिड में धोनी कैमियो करते दिख सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी मेकर्स ने औपचारिक ऐलान नहीं किया है। 

विज्ञापन
Mahendra Singh Dhoni Cameo In Let's Get Married His Wife Sakshi Produced This Film as per reports
महेंद्र सिंह धोनी, लेट्स गेट मैरिड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिकेट के मैदान में गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले महेंद्र सिंह धोनी अब फिल्मी दुनिया में भी दम दिखाने जा रहे हैं। उन्होंने पत्नी साक्षी धोनी के साथ मिलकर धोनी एंटरटेनमेंट्स' नाम का प्रोडक्शन हाउस खोला है। इस प्रोडक्शन कंपनी की पहली फिल्म जल्द आने वाली है। जिसका नाम 'लेट्स गेट मैरिड' है। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म में धोनी भी नजर आने वाले हैं। जिनसे फैंस की बेसब्री को और बढ़ा दिया है।

विज्ञापन

क्रिकेटर से प्रोड्यूसर बने धोनी की यह फिल्म 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'लेट्स गेट मैरिड' को रमेश थमिलमानी डायरेक्ट कर रहे हैं, जो कि फैमिली ड्रामा फिल्म है। इसमें हरिष कल्याण और इवाना लीड रोल में हैं। साथ ही, साउथ के पॉपुलर एक्टर योगी बाबू भी इस फिल्म का हिस्सा है। वहीं, इसमें आरजे विजय, श्रीनाथ, वीटीवी गणेश, विनोदिनी, दीपा शंकर और विक्कल विक्रम समेत कई अन्य सितारे नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mahendra Singh Dhoni Cameo In Let's Get Married His Wife Sakshi Produced This Film as per reports
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसी है फिल्म की कहानी
कहानी गौतम की है, जो मीरा से बेशुमार प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है, लेकिन साथ ही वह मां के साथ भी रहना चाहता है। हालांकि, मीरा इससे सहमत नहीं है। इस वजह से गौतम कुर्ग के लिए ट्रिप प्लान करता है, ताकि मां के साथ उसकी होने वाली पत्नी मीरा का भी बॉन्ड मजबूत हो सके। गौरतलब है कि फिल्म का कॉन्सेप्ट साक्षी का है, जबकि इसे रमेश थमिलमानी ने लिखा है। 

यह भी पढ़ें: अनिल कपूर के कपड़ों के बिल से हैरान हुए थे सलमान खान, अभिनेता ने बताई पीछे की वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed