फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Maharashtra: BJP MLA Ram Kadam writes to CM Uddhav Thackeray requesting memorial for late singer Lata Mangeshkar

Lata Mangeshkar: शिवाजी पार्क में बने दिग्गज गायिका लता मंगेशकर का स्मारक, बीजेपी विधायक राम कदम ने सीएम उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र

Mon, 07 Feb 2022 10:53 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 07 Feb 2022 10:53 AM IST
सार

महाराष्ट्र बीजेपी विधायक राम कदम ने सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर दिग्गज गायिका लता मंगेशकर का स्मारक बनाने का अनुरोध किया है। उन्होंने लता जी का स्मारक मुंबई के शिवाजी पार्क में बनाने का अनुरोध किया है। 

विज्ञापन
Maharashtra: BJP MLA Ram Kadam writes to CM Uddhav Thackeray requesting memorial for late singer Lata Mangeshkar
कविता - फोटो : social media

विस्तार

हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर का कल निधन हो गया, पूरे राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सभी ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। महाराष्ट्र बीजेपी विधायक राम कदम ने सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर दिग्गज गायिका लता मंगेशकर का स्मारक बनाने का अनुरोध किया है। उन्होंने लता जी का स्मारक मुंबई के शिवाजी पार्क में बनाने का अनुरोध किया है। 

विज्ञापन

दिवंगत गायिका लतामंगेशकर स्मारक बनाने का अनुरोध-
महाराष्ट्र भाजपा प्रवक्ता  राम कदम ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा, "जैसा कि आप जानते हैं, दिवंगत भारत रत्न लता दीदी का अंतिम संस्कार शिवाजी मैदान (शिवाजी पार्क) दादर, मुंबई में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इसी के चलते करोड़ो प्रशंसकों, संगीत प्रेमियों और लता दीदी के शुभचिंतकों की ओर से मेरा विनम्र अनुरोध है कि दिवंगत भारत रत्न लता दीदी का स्मारक शिवाजी पार्क के उसी स्थान पर बनाया जाए जहा वो पंचतत्व में विलीन हुई।"

विज्ञापन
विज्ञापन

तत्काल निर्माण करवाने की मांग-
उन्होंने आगे लिखा, "अतः आपसे अनुरोध है की जनता के इस मांग का सम्मान करते हुए स्मारक का तत्काल निर्माण किया जाना चाहिए, जिससे की यह स्थल दुनिया के लिए प्रेरणा का स्थल बनें"। राम कदम (लता दीदी प्रशंसक और विधायक, भाजपा)
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed