{"_id":"638c3f3af084b2325258aae2","slug":"madhuri-dixit-trolled-after-she-danced-to-the-remix-version-of-the-song-mera-dil-ye-pukare-aaja","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhuri Dixit: मेरा दिल ये पुकारे आजा पर डांस कर ट्रोल हुईं माधुरी दीक्षित, यूजर बोले- आपसे ये उम्मीद नहीं थी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Madhuri Dixit: मेरा दिल ये पुकारे आजा पर डांस कर ट्रोल हुईं माधुरी दीक्षित, यूजर बोले- आपसे ये उम्मीद नहीं थी
Sun, 04 Dec 2022 12:05 PM IST
मेघा चौधरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sun, 04 Dec 2022 12:05 PM IST
सार
माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे गाने मेरा दिल ये पुकारे आजा पर डांस कर अपना वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद से वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं।
विज्ञापन
माधुरी दीक्षित
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से पाकिस्तानी लड़की आयशा का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आयशा ने 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' के रीमिक्स वर्जन पर डांस किया था, जिसका वीडियो अब हर जगह छाया हुआ है और गाना ट्रेंड में आ गया है। इस गाने पर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स से लेकर मनोरंजन जगत से जुड़े सितारे भी डांस पर कर रहे हैं। वहीं, अब इस लिस्ट में बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का नाम भी शामिल हो गया है। अभिनेत्री ने अपना डांस वीडियो को शेयर किया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। लेकिन इसकी वजह से वह ट्रोल्स के निशाने पर भी आ गई हैं।
विज्ञापन
Delnaaz Irani: शाहरुख खान के साथ किया काम फिर भी 11 साल से बेरोजगार हैं डलनाज, कहा- 30 साल का एक्सपीरियंस...
विज्ञापन
दरअसल, माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह वायरल गाने 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' पर अपनी अदाएं दिखा रही हैं। साड़ी में माधुरी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक ओर फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं, तो दूसरी ओर उन्हें ये ट्रेंड फॉलो करने की वजह से ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर कमेंट कर अपनी नाराजगी का इजहार कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उनके डांस के सब दीवाने हैं और ऐसे में उन्हें इस तरह के सोशल मीडिया ट्रेंड को फॉलो नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
Mahesh Babu: काम पर वापस लौटे महेश बाबू को फैंस ने दिया हौसला, 20 दिन पहले हो गया था पिता का निधन
View this post on Instagram
माधुरी दीक्षित की वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, 'आपसे ये उम्मीद नहीं थी', तो दूसरे ने लिखा, 'अब ये ट्रेंड इरिटेटिंग बन गया है।' वहीं, एक अन्य ने कहा, 'विश्वास नहीं हो रहा है कि इतनी अच्छी और पहुंची हुई डांसर होने के बाद भी बकवास स्टेप्स को कॉपी कर रही हैं। आपसे ये उम्मीद नहीं थी माधुरी जी।' दूसरे ने लिखा, 'ये देखकर बहुत दुख हो रहा है माधुरी दीक्षित को ये ट्रेंड फॉलो करना पड़ रहा है।' इसी तरह के कई कमेंट्स सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर किए हैं।
Kheasri Laal Yadav: दुश्मनी भुलाकर पवन सिंह ने किया खेसारी लाल का समर्थन, कहा- मैं नहीं चाहता कि गुस्से में...
बता दें कि माधुरी दीक्षित 'झलक दिखला जा' शो को जज कर रही थीं, जिसका फिनाले हो चुका है। वहीं, इससे पहले वह अमेजन प्राइम की सीरीज 'मजा मा' में नजर आई थीं। इसमें माधुरी के अभिनय को काफी पसंद किया गया था। आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित 'मजा मा' में गजराज राव, ऋत्विक भौमिक और बरखा सिंह सहित कई कलाकार शामिल थे।
Weekly Wrap: विवादों में परेश रावल और ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर बवाल, पढ़ें बीते हफ्ते की 10 बड़ी खबरें