फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Madhuri Dixit Fan Celebrates Actress Birthday By Arranging Marriages for Underprivileged Girls

Madhuri Dixit: जमशेदपुर के फैन ने अलग ढंग से मनाया माधुरी दीक्षित का जन्मदिन, जानकर अभिनेत्री भी होंगी खुश

Fri, 16 May 2025 03:29 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 16 May 2025 03:29 PM IST
सार

गुरुवार को माधुरी दीक्षित ने अपना 58वां जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। माधुरी दीक्षित के एक फैन ने भी एक्ट्रेस का जन्मदिन अलग ढंग से मनाया है। जानिए, ऐसा क्या खास किया इस फैन? 
 

विज्ञापन
Madhuri Dixit Fan Celebrates Actress Birthday By Arranging Marriages for Underprivileged Girls
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम@madhuridixitnene

विस्तार

जमशेदपुर में रहने वाले माधुरी दीक्षित के एक फैन ने एक्ट्रेस का जन्मदिन बड़े ही खास ढंग से मनाया है। जन्मदिन मनाने का यह तरीका अगर एक्ट्रेस जान लेंगी तो उन्हें भी खुशी होगी। इस फैन ने माधुरी के जन्मदिन वाले दिन तीन गरीबी लड़कियों की शादी की है। शादी का सारा खर्च भी खुद उठाया है। 

विज्ञापन

गरीबी लड़कियों की शादी के बाद काटा केक
हर साल पप्पू सरदार नाम का यह फैन माधुरी दीक्षित का जन्मदिन मनाता है। इस साल भी अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस का जन्मदिन मनाया है। इस बार माधुरी के जन्मदिन पर पप्पू सरदार ने तीन गरीब लड़कियों की शादी करवाई। पहले इन लड़कियों की शादी हुई, उन्हें तोहफे दिए गए और फिर माधुरी दीक्षित के जन्मदिन का केक काटा गया। इस सेलिब्रेशन में गरीबी लड़कियों के परिवार वाले भी शामिल हुए। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Madhuri Dixit: सलमान-शाहरुख और आमिर नहीं, इन अभिनेताओं के साथ माधुरी ने दीं सबसे अधिक हिट फिल्में 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्ट्रेस को देना चाहते हैं अनमोल तोहफा 
मीडिया से बात करते हुए पप्पू यादव कहते हैं, ‘गरीब लड़कियों की शादी कराकर वह माधुरी दीक्षित को एक अनमोल तोहफा देना चाहते थे।’ वह बताते हैं कि गरीब लड़कियों का कन्यादान करके उन्हें भी काफी सुकून मिला है, अच्छा लगा है। 

ये खबर भी पढ़ें: Madhuri Dixit Birthday: माधुरी की लव लाइफ में भाई का था अहम रोल, डिनर पार्टी के बहाने इस शख्स से मिलवाया  

Madhuri Dixit Fan Celebrates Actress Birthday By Arranging Marriages for Underprivileged Girls
माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने - फोटो : इंस्टाग्राम@madhuridixitnene
माधुरी के पति ने भी की प्यार भरी पोस्ट 
माधुरी दीक्षित के पति श्रीराम नेने ने भी कल यानी गुरुवार को एक्ट्रेस के जन्मदिन पर एक सोशल मीडिया पोस्ट की थी। अपनी और माधुरी की तस्वीरें साझा कीं और एक प्यार भरा कैप्शन भी लिखा। वह लिखते हैं, ‘हैप्पी बर्थ डे, आपने हमारी जिंदगी को रोशन किया है। हमारी जिंदगी में हर चीज को बेहतर बनाया है। मैं आपको फिर से चुनूंगा। हमें दिए गए प्यार, हंसी के लिए शुक्रिया। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं और हमेशा करता रहूंगा।’  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed