फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Madhur Bhandarkar upcoming indu sarkar new poster neil nitin mukesh mirror replica of sanjay gandhi

'इंदु सरकार' का नया पोस्टर, संजय गांधी के लुक में दिखे नील नितिन मुकेश

Wed, 14 Jun 2017 04:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Wed, 14 Jun 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
Madhur Bhandarkar upcoming indu sarkar new poster neil nitin mukesh mirror replica of sanjay gandhi
मधुर भंडारकर  की आने वाली फिल्म 'इंदु सरकार' का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। कुछ ही दिनों पहले फिल्म का पहला पोस्टर सामने आया था। हाल ही में मधुर भंडारकर ने सोशल मीडिया पर ये नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में नील नितिन मुकेश का फर्स्ट लिक दिखाया गया है। नील नितिन मुकेश इसमें हू-ब-हू संजय गांधी की तरह दिख रहे हैं। इसके साथ ही पोस्टर में इंदिरा गांधी की भूमिका में सुप्रिया विनोद भी एक दम इंदिरा गांधी की तरह नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन


48 साल के फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने ये फिल्म 'पिंक' फेम कीर्ति कुल्हारी के साथ बनाई है। फिल्म 'पिंक' में भी कीर्ति के काम की काफी तारीफ हुई थी। फिल्म के पहले पोस्टर में कीर्ति इंटेंस लुक देती नजर आ रही थी। वहीं इस पोस्टर में नील नितिन मुकेश और सुप्रिया विनोद का फर्स्ट लुक गजब ढा रहा है। 
विज्ञापन


यह फिल्म 1975 से 1977 के बीच के उन 21 महीनों की कहानी है जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं और उन्होंने देश में इमरजेंसी की घोषणा कर दी थी। इस फिल्म में बप्पी लहरी और अनु मलिक पहली बार साथ मिलकर म्यूजिक दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 28 जुलाई को रिलीज की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed